क्लासरूम में बच्चे कर रहे थे लंच तभी ढह गयी दीवार, विडियो देख काँप जायेगा दिल, 6 बच्चे घायल, देखें विडियो….।

वडोदरा(गुजरात) : गुजरात के वडोदरा के एक स्‍कूल में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लंच ब्रेक के दौरान कक्षा में छात्र- छात्राएं साथ बैठकर लंच कर रहे थे तभी क्‍लास की दीवार नीचे गिर गई और उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपका दिल भी दहल जाएगा। इस भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं और लोग स्‍कूल प्रशासन की इस लापरवाही पर जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं।इस हादसे में छह बच्चे घायल हो गये हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह पूरा मामला 19 जुलाई को गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया रोड पास स्थित श्री नारायण विद्यालय का है। जहां स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था, लेकिन अचानक से स्कूल की दीवार गिर गई। देखकर लंच कर रहे बच्चे इधर-उधर भागने लगते हैं। वहीं 6 बच्चे तो दीवार से नीचे गिर गए, जिन्हें काफी चोट आई है। बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्लासरूम की गिरी दीवार :

ये घटना वडोदरा के वाघोडिया रोड पर गुरुकुल चौराहे के पास स्थित श्री नारायण विद्यालय की है। क्लासरूम की एक साइड की पूरी दीवार गिरने की घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार बच्चे शांति के लंच कर रहे हैं, लेकिन देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में दीवार गिरने से बच्चे बुरी तरह से कांप जाते हैं और बाहर निकलने के लिए भागने लगते हैं।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

बता दें कि स्कूल के पहली मंजिल पर स्थित क्लासरूम की दीवार गिरी है, इसमें दीवार के किनारे और उसके साथ सटकर बैठे 6 बच्चे नीचे गिरे हैं, जिन्हें काफी चोट आई है। दीवार गिरने पर स्कूल परिसर में जोरदार धमाका हुआ और मिट्टी का गुबार उठा। धमाके की आवाज सुनकर क्लास में शिक्षक भागकर पहुंचे और बच्चों को वहां से बाहर निकाला गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस :

स्कूल में दीवार गिरने की ये घटना तब हुई जब वड़ोदरा के प्रभारी और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी शहर में वार्ड -2 के कॉरपोरेटर के फंक्शन में पहुंचे थे। दीवार गिरने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कूल की बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने दावा किया है कि उसके पास तमाम जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेज हैं। इसके बाद पुलिस ने हादसे में घायल हुए बच्चों के साथ स्कूल के प्रबंधन अधिकारियों का बयान दर्ज किया। पुलिस ने कहा है कि वह पूरे मामले की जांच करेगी। स्कूल की दीवार गिरने और 6 बच्चों के जख्मी होने की इस घटना में न तो शिक्षा विभाग ने और न ही जिला प्रशासन ने अभी तक कोई बयान दिया है। पुलिस जांच में पता लगा है कि स्कूल का संचालन के सी पटेल द्वार किया जा रहा है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

बता दें कि स्कूल के पहली मंजिल पर स्थित क्लासरूम की दीवार गिरी है, इसमें दीवार के किनारे और उसके साथ सटकर बैठे 6 बच्चे नीचे गिरे हैं, जिन्हें काफी चोट आई है। दीवार गिरने पर स्कूल परिसर में जोरदार धमाका हुआ और मिट्टी का गुबार उठा। धमाके की आवाज सुनकर क्लास में शिक्षक भागकर पहुंचे और बच्चों को वहां से बाहर निकाला गया।