सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन ने किया हैरान करने वाला कांड, मामला खुलने पर मचा हड़कंप।

मुजफ्फरपुर (उ.प्र.) : शादी के तुरंत बाद की कई घटनायें सामने आ चुकी है। शादी में सात फेरो के वक्त कई वचन लिए जाते है जिसमें एक वचन साथ जीने मरने और कभी छोड़कर न जाने का भी होता है, लेकिन ये लड़की शादी के तीन दिन बाद ही अपने पति को छोड़ कर बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। उसका दूल्हा कमरे में सोता रह गया था। उसके सोने के बाद दुल्हन 1.30 लाख के गहने और 50 हजार रूपये नगद लेकर भाग गई। जब दूल्हे की आंख खुली तो दुल्हन नहीं दिखी। ससुराल के लोगों ने खोजबीन भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लड़की के गायब होने को लेकर ससुराली परेशान हो गये। लड़की के मायके में सूचना दी गई। इसी बीच दूल्हे को पता चला कि पत्नी ने रात को अपने प्रेमी को बुलाया था। फिर, उसके साथ फरार हो गई। फिलहाल, दोनों पक्ष दुल्हन की तलाश में जुट गए हैं। लड़की के मायके वाले भी इस घटना से स्तब्ध है।

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का है, जहां साहेबगंज थाना के बासुदेवपुर सराय के रहने वाले बबलू कुमार की शादी इस साल 12 जुलाई को गोखुला दीवान टोला की रहने वाली मनीषा से बड़ी धूमधाम से हुई थी। लेकिन लड़की ने ऐसा कांड कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इतना कुछ हो जाने के बाद भी मामले को लेकर ससुराल वालों ने साहेबगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले के बाद दोनों पक्ष परेशान हो गये।

शादी के बाद प्रेमी को करती थी फोन :

थाने को दी शिकायत में पीड़ित पति बबलू ने बताया कि शादी के बाद से लगातार उसकी पत्नी मनीषा फोन पर अपने प्रेमी से बात करती थी। विरोध करने पर भी वह नहीं मानती थी। 15 जुलाई की रात घर में मेहमान आए थे।उनके जाते ही हम लोग सो गए। इसके बाद चुपके से मनीषा ने मायके में रहने वाले अपने प्रेमी को बुलाया और ससुराल से फरार हो गई साथ में वह 1.30 लाख के गहने और 50 हजार रूपये भी अपने साथ ले गई। काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिली।

अपनी इच्छा से की थी शादी :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पीड़ित ने आगे बताया कि उसकी शादी दिसंबर 23 में तय हुई थी। इस साल होली में भी अंजान अज्ञात नंबर से मुझे फोन आया था कि इस लड़की से शादी नहीं करना, नहीं तो तुम्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसकी जानकारी उसी समय अपने होने वाली सास को दी थी। उसके बाद शादी से पूर्व सास ने हमारी मुलाकात अपनी पुत्री से करवाई। मैंने उस मुलाकात में लड़की से पूछा था कि वह स्वेच्छा से शादी कर रही है कि दबाव में, उसने कहा था कि स्वेच्छा से शादी कर रही । फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है। उसका बॉयफ्रेंड भी गायब बताया गया है।