नई दिल्ली : महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश से अस्त-व्यस्त जनजीवन के हालातों देखते हुये मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग ने देश के पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। सभी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीतें दिनों शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का काफी ज्यादा प्रभाव देखा गया है। उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में भी भारी बारिश का अनुमान :
मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई संभागों में आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान है, अधिकतर जगह भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा एवं अगले 12 घंटों में उसके कमजोर होने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने बताया कि मानसून ‘ट्रफ लाइन’ जैसलमेर और अजमेर से गुजर रही है। इसके अनुसार उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों में आगामी दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
21-23 जुलाई तक बारिश के आसार :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पूर्वी राजस्थान में 21-23 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। अभी मानसून अपने चरम पर है और अधिकतर राज्यों में छ गया है।



