तीन बच्चों को छोड़ अपने फेसबुक प्रेमी के साथ भागी महिला, पति ने रोकर बताया देती थी ऐसी धमकी….।

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) : तीन बच्चों की मां का दिल एक युवक पर आ गया. दोनों में नजदीकियां इस कदर बढ़ गईं कि एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। एक दिन मौका पाकर महिला प्रेमी संग घर से फरार हो गई। जब घटना की जानकारी हुई तो पति ने अपनी बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी की शिकायत पुलिस से की है.। मामला है नगर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ले की निवासी तीन बच्चों की माँ घर का कागज और गहने लेकर अपने फेसबुक प्रेमी के साथ फरार हो गई, पांच दिन बाद जब वह वापस लौटी तो उसने अपने किए पर शर्मिंदा होने के बजाय पूरे परिवार को ऐसी धमकी दी कि पूरा परिवार थर्रा उठा है , डरा सहमा परिवार आज एसपी दफ्तर पहुंचकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले को लेकर सामने आया कि यहां एक महिला घर से अचानक फरार हो गई। उसके तीन बच्चे हैं, वह कुछ दिन बाद एक रिश्तेदार युवक के साथ ही वापस लौटी।

पत्नी ने घर में रखा हुआ आभूषण और जमीन के कागजात लेकर कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद पति ने थाना कोतवाली पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया लेकिन मामला कुछ और ही निकला। पत्नी अपने प्रेमी के साथ जेवर आदि लेकर फरार हो चुकी थी। उसने बच्चों को भी धमकाया था कि इस बात की सूचना अगर पिता को दिया तो चमड़ी उधेड़ दूंगी। उसने अपने पति एवं बच्चों को जानमाल की धमकी भी दिया है। डरे – सहमे पति ने अपने बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामले की जानकारी के अनुसार आदेश सेठ पुत्र वशिष्ठ नारायण सेठ थाना कोतवाली के ताड़तला मोहल्ला के निवासी हैं जिनके अनुसार 37 वर्षीय पत्नी रानी सेठ बीते 13 जुलाई को घर से शाम करीब 5:30 बजे घर में रखा गहना व जमीन के कागजात को लेकर कहीं चली गयी, जिसकी खोजबीन हुई लेकिन न मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दिया। पति के अनुसार रानी सेठ ने बच्चों को भी धमकाया था कि मेरे फोन से की गयी बात और व्हाट्सएप पर की गयी चैटिंग को पिता से बताना नहीं, अन्यथा तुम्हारी चमड़ी उधेड़ लूंगी। उसकी धमकी से बच्चे डर गये थे। बच्चों ने बाद में बताया कि मम्मी शुभम सेठ नामक लड़के से बात करती थीं जो कह रही थीं कि मैं जल्द ही इन लोगों का सारा खेल खत्म कर दूंगी और हम लोग चैन से रहेंगे।

सावन के महीने में महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

बीते 18 जुलाई को रानी अपनी बहन के लड़के के साथ जबरदस्ती मेरे घर में घुसकर हम लोगों से झगड़ा की। जब मैंने पूछा कि मेरा गहना कहां है तो कहने लगी कि गहना—कागज जहां रखना था, रख दिया है। तुमको और तुम्हारे बच्चों को जब तक खत्म नहीं कर दूंगी तब तक इस घर से मुझे कोई हटा नहीं सकता है। पीड़ित पति ने बताया कि इन सबके पीछे पत्नी के प्रेमी शुभम सेठ और रानी की बहन रेनू सेठ पत्नी सुनील सेठ निवासी शाहगंज रॉबर्ट्सगंज का हाथ है। ये लोग मिलकर कभी भी मेरी व मेरे बच्चों की जान ले सकते हैं। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे घर पर भी कब्जा करना चाह रही है। इस घटना से प्रार्थी और उसके बच्चे बहुत ज्यादा डरे – सहमे हुये हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि रानी सेठ, शुभम सेठ व रेनू सेठ के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करें।

सामने आया ये मामला :

पीड़ित पति ने पुलिस से शिकायत में यह कहा कि उसकी पत्नी फेसबुक पर पिछले कुछ महीनों से एक युवक के साथ चैट करती थी।धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और फिर अचनाक बीते 13 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पीड़ित पति ने अपने पत्नी घर की जेवरात ले जाने का भी आरोप लगाया।

पीड़ित पति आदेश सेठ की शादी पिछले सन् 2006 में राबर्ट्सगंज की रहने वाली महिला से हुई थी। पति-पत्नी के रिश्ते सबकुछ ठीक चल रहा था। उनके तीन बच्चे भी हैं. पीड़ित के अनुसार बीत सात महिने पहले वाराणसी के रहने वाले शुभम सेठ से फेसबुक के माध्यम से उनकी पत्नी रानी की नजदीकियां बढ़ गईं। फिर दोनों में प्यार इस कदर हावी हुआ कि लोकलज्जा छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

अब पत्नी अपनी बहन के लड़के के साथ आदेश के घर पहुंचकर विवाद करने लगी है। पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि घर में जबरन घुसे यह लोग मिलकर कभी भी मेरी और मेरे बच्चों की जान ले सकते हैं। पुलिस दोनों पक्षो की तहरीर पर जांच कर ककार्य्वाही किये जाने की बात कह रही है। इस घटना से पति काफी परेशान है और उसे अपनी मौत का डर भी सता रहा है। वहीँ बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंतित है।