पन्ना (म.प्र.) : गौवंश को लेकर लोग काफी धार्मिक भावना भी दिखाते है, और पशु प्रेमी भी अपने प्रयास करते है फिर भी गौधन की दुर्दशा डराने वाली है। ऐसा ही चौंकाने वाला एक मामला मध्य प्रदेश के पन्ना से सामने आया है। यहां एक गौशाला के अंदर 50 से ज्यादा मृत गायों और बछड़ों के मिलने से हड़कंप मचा गया है। इनके शव खुले में पड़े मिले, जिन्हें कुत्तों और पक्षियों ने नोंच खाया है, सादे हुये मृत शरीरों से गंभीर बदबू और दुर्दशा से किसी का दिल दहल जायेगा, शव क्षत – विक्षत पड़े है। इस मामले ने राजनैतिक रंग भी ले लिया है और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। गायों की मौत पर कांग्रेस का कहना है कि गौशाला की गायों सहित शहर में गायों और पशुओं की मौत हो रही है। भाजपा वोट और गाय की राजनीति करती है लेकिन इस तरह से गायों की मौत पर चुप क्यों है और कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है?
सामने आया ये पूरा मामला? :
पन्ना जिले के बायपास में बनी गौशाला के अंदर एक गड्ढे में खुले में 50 गाय और बछड़ो के मृत शरीर डाले गए हैं। शहर के मृत पशुओं को भी इसमें डाल दिया गया है। गायों और अन्य मवेशियों को एक ही जगह फेके जाने से वहां करीब 50 से ज्यादा मृत मवेशी हो गए हैं। इन शवों के सड़ने से जो बदबू आ रही है, उससे गौसदन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर के बायपास में नगर पालिका की गौ सदन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र एक-दूसरे से लगे हुए हैं। आसपास के लोग काफी परेशान है।
उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ सुनें महामृत्युंजय मन्त्र, https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
कुछ दिनों पहले गौ सदन को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। एक हिस्से में गायों और दूसरे मवेशियों को रखा जा रहा है तो दूसरी ओर पौधारोपण कराया गया है। वहीं एक हिस्से में ही एक बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें गौ सदन में मरने वाली गाय, बैल और बछड़ों सहित शहर में मरने वाले गाय, बैल-बछड़ों को फेंक दिया जाता है। लगभग 15 दिनों में यहां 50 से भी अधिक मृत मवेशियों को दफनाने के बजाय खुले गड्ढे फेंका गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से जहाँ पशु प्रेमी आक्रोशित है, वहीँ क्षेत्रवासी बदबू से परेशान है।



