तिल्दा नेवरा : एटीएम में चोरी की घटनाएं कई हो जाती है, लेकिन एटीएम मशीन को तोड़कर पैसा निकालना बहुत ही मुश्किल होता है, औसतन एक एटीएम मशीन में 5 लाख रुपये से 25 लाख की रकम होती है, ऐसे ही कई बार चोर सीधा मशीन ही ले भागते है। ऐसे छत्तीसगढ़ के तिल्दा सिमगा मुख्य मार्ग के सासाहोली में इंडिया नंबर वन में एटीएम लगा हुआ है। जहां पर चोरों ने एटीएम को उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किया था, जो की नहीं ले जा पाये। बल्कि आरोपी खुद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
घटना को लेकर आपको बता दें, कि अज्ञात लुटेरे एटीएम मशीन को उखाड़ने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने इन चोरों के मनसुबे को पूरा होने से पहले एटीएम को बचा लिया है। हालांकि सभी चोर मशीन को बाहर की तरफ छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब इस घटना के बाद आरोपियों की खोज में पुलिस लग गई है।
वाहन में लगे सायरन को सुनकर भागे चोर :
जानकारी मिली है कि चोर एटीएम मशीन को ले जा रहे थे, तभी पुलिस के वाहन में लगे सायरन को सुनकर अज्ञात चोर एटीएम मशीन को बाहर ही छोड़कर भाग गये। पुलिस की टीम ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। यहां बताना जरुरी होगा कि, तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरोरा में उक्त इंडिया नंबर वन के एटीएम मशीन को अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गए, जिसका सुराग अभी तक नहीं मिला है। ऐसे ही मामले पहले भी सामने आ चुके है।
गार्ड की व्यवस्था नहीं :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
इंडिया नंबर वन कंपनी में एटीएम लगा हुआ है। लेकिन गार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही कई बैंकों में भी एटीएम लगा हुआ है। जहां गार्ड की व्यवस्था नहीं है। गार्ड नहीं होने से लूटने वाले गिरोह एटीएम को निशाना बना रहे हैं। तकनीकी सिक्योरिटी के चलते कई बार बैंक गार्ड भी नहीं रखते, जिसका फायदा ये चोर उठा रहे है। शहरी क्षेत्रों में तो बिना गार्ड फिर भी चल जाता है, लेकिन बैंक फिर भी व्यवस्था रखती है।



