राजधानी का कारोबारी प्रकाश अग्रवाल फंसा ठगबाज पूजा गुप्ता के जाल में, शादी के बहाने कर दिया ये काण्ड।

रायपुर : ठगबाज पूजा गुप्ता ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए कारोबारी से तीसरी शादी करने के बाद धोखाधड़ी की है। पुलिस ने ठग महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा गुप्ता तलाकशुदा पुरुषों से शादी करके उन्हें परेशान करती और धमकी देती थी। इस घटना में दूसरी शादी करके शहर का एक कारोबारी प्रकाश अग्रवाल धोखाधड़ी का शिकार हो गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने कारोबारी की दूसरी पत्नी याने आरोपी पूजा गुप्ता, उसकी बहन और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरतार कर लिया गया है। यह महिला राजधानी की रायपुर की रहने वाली ही बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक प्रकाश अग्रवाल ने जीवनसाथी डॉटकॉम में अपनी वैवाहिक प्रोफाइल दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए बिलासपुर की पूजा गुप्ता से संपर्क हुआ। दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद पूजा की बहन ज्योति उर्फ नीतू और कविता के अलावा उसकी नाबालिग बेटी की सहमति से पूजा ने प्रकाश के साथ 23 दिसंबर 2018 में आर्य समाज बैजनाथपारा में शादी किया। शादी के बाद से ही पूजा ने प्रकाश और उनके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया था। वह नाबालिग को अपनी बहन की बेटी बताकर ले आई थी।। जानकारी के अनुसार नवंबर 2018 में बिलासपुर की पूजा गुप्ता का फोन आया। दोनों की रायपुर में मुलाकात हुई और दोनों शादी के लिए राजी हो गए।

पूजा बेवजह शॉपिंग में पैसे खर्च करने लगी, प्रकाश की मां के जेवर रख लिए आदि और भी कई तरह से परेशान करना शुरू कर दिया। बाद में पूजा और उसकी नाबालिग बेटी को कारोबारी ने किराए के लैट में रखा। इसके बाद पूजा ने उसके लिए अलग से फ्लैट देने की मांग की। नहीं देने पर कई बार प्रकाश और उनके परिवार वालों के खिलाफ थाने में शिकायत की। शिकायत फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। इस बीच पूजा की बहन ज्योति गुप्ता, कविता गुप्ता भी आकर उसके साथ रहने लगे। इसके बाद प्रकाश और उनके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए मांगने लगे।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

प्रकाश अपना रिश्ता बचाने के नाम पर कुछ रकम देता गया। उसके बाद में आरोपी एक फ्लैट और 3 करोड़ की मांग करने लगे। बाद में पता चला कि पूजा का अपने पहले पति चरणजीत सिंह चन्नी उर्फ जोबन से तलाक नहीं हुआ था। इसके बावजूद उसने प्रकाश से शादी की थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी इसी तरह शादी के नाम पर फंसाया था। उससे भी पूजा ने लाखों रुपए वसूले थे।

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर :

लगभग 6 माह पहले प्रकाश ने कोतवाली थाने में पूरे मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद प्रकाश ने न्यायालय में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पूजा गुप्ता, ज्योति गुप्ता और कविता गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश, ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने अब पूजा को गिरफ्तार कर लिया है। ज्योति व कविता फरार है, जिनको पुलिस द्वारा खोजा जा रहा है।

पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

पूजा अपनी सास को भी लगातार सताने लगी। परेशान होकर कारोबारी, पूजा और बच्ची को लेकर अलग रहने लगे। उसके बाद पूजा ने अलग होने के लिए कारोबारी से तीन करोड़ मांगे। मना किया तो वह नाबालिग को लेकर थाने चली गई और पॉक्सो एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी, जिससे प्रकाश का परिवार डर गया औरपरेशान रहने लगा, पुलिस की भी मदद नहीं मिल पा रही थी। आरोपी महिला कारोबारी के घर का पैतृक जेवर भी लेकर चली गई। इसी बीच कारोबारी को पता चला कि पूजा की यह तीसरी शादी है। उसने सिर्फ एक शादी की जानकारी दी थी, जिसमें तलाक हुआ है। जबकि दूसरे पति से तलाक नहीं लिया गया है। वह कारोबारी से तलाक लिए बिना फिर शादी डॉट कॉम में फिर अपना बायोडाटा डालने लगी थी।

ऐसे फंसाती थी जाल में :

बिलासपुर की ये तीनों बहनें ऐसा ही कर रही थीं। वे तलाकशुदा पुरुषों से मेट्रोमोनियल साइट पर संपर्क कर शादी करती थीं। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद पति और अन्य सदस्यों को प्रताड़ित करतीं, फिर अलग होने के लिए रुपये मांगतीं और जेवर लेकर चली जातीं। इन्हीं में शामिल पूजा गुप्ता ने रायपुर के कारोबारी को धोखा देकर तीसरी शादी की। फिर प्रताड़ित कर उनसे तीन करोड़ मांगने लगी। ऐसे ही कई युवक इस प्रकार की ठगबाज युवतियों के जाल में फंसे हुये है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मामले में पूजा ने पहले पति को तलाक देने के बाद पंजाब के एक युवक से दूसरी शादी की थी। वह वहां कुछ दिन रही और फिर इसके बाद उस युवक से पैसे की मांग करने लगी। इतना ही नहीं घर वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने शादी डॉट कॉम में फिर पंजीयन करवाया और रायपुर के कारोबारी से शादी की। दूसरे पति को बिना तलाक दिए उसके द्वारा यह शादी की गई।