मुफ्त इन्टरनेट को लेकर खास खबर, किसे मिलेगा मुफ्त इंटरनेट? जानें इस खबर में।

नई दिल्ली : अगर आपको मुफ्त इंटरनेट मिलने लगे तो कैसा होगा? कैसा हो कि आपको अपने इंटरनेट का रिचार्ज प्लान महंगा पड़ रहा हो और बजट पर असर पड़ रहा हो, तो उसका पेमेंट सरकार ही कर दे। यह अब सच हो सकता है। सरकार ने देश के हर नागरिक को मुफ्त इंटरनेट का अधिकार देने वाले प्राइवेट बिल पर विचार को मंजूरी दे दी है। यह बिल देश के पिछड़े और गरीब तबके के लोगों को फ्री इंटरनेट उपलब्ध कराने की बात करता है। जिससे देश का हर नागरिक डिजिटल इंडिया की पहल में शामिल हो सकेगा। बिल का उद्देश्य है कि कोई भी भारतीय नागरिक इंटरनेट कनेक्टिविटी से दूर नहीं रहा चाहिए। इसके लिये सरकार द्वारा फ्री इंटरनेट उपबल्ध कराया जाए। अब मुफ्त इंटरनेट को लेकर सरकार की तरफ से खास खबर सामने आई है।

दिसंबर 2023 में आया था बिल :

मुफ्त इंटरनेट बिल को दिसंबर 2023 में राज्यसभा के सामने रखा गया था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीएम के सदस्य वी शिवदासन ने यह बिल पेश किया था। अब इसको लेकर नए अपडेट के अनुसार, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा महासचिव को बताया है कि राष्ट्रपति ने इस बिल पर विचार करने की सिफारिश की है। बिल में कहा गया है कि या तो सरकार सीधे फ्री इंटरनेट लोगों को उपलब्ध कराए या किसी सर्विस प्रोवाइडर की सेवाओं पर पूरी तरह से सब्सिडी दे। इसको लेकर अब सरकार क्या कदम उठायेगी, ये देखना बेहतर होगा।

कई देशों में है फ्री इंटरनेट :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

उपरोक्त बिल के अनुसार यदि नागरिक इंटरनेट का रिचार्ज कराने में समर्थ नहीं है, तो यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उसे फ्री इंटरनेट उपलब्ध कराए। हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि कितनी आय वालों को मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध होगा। कितने जीबी फ्री इंटरनेट मिलेगा और इसके क्या नियम होंगे, यह अभी नहीं पता लगा है। हालाँकि इसको लेकर अभी बिल सामने आया है, जिस पर विचार किया जा सकेगा। यह बिल राइट टू स्पीच अधिकार की तरह ही राइट टू इंटरनेट के अधिकार पर जोर देता है। इस समय लिथुआनिया, सिंगापुर और स्विटजरलैंड जैसे कई देश अपने नागरिकों को मुफ्त इंटरनेट दे रहे हैं।