खेल/मनोरंजन : क्रिकेट को लेकर लोगों में काफी क्रेज है, वहीँ जब बात महिला क्रिकेट की आती है तो ये थोड़ा कम ही होता है। अब महिला टी20 एशिया कप 2024 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने अपने दोनों शुरुआती बहुत ही मजबूती से मैच जीते हैं। अब 23 जुलाई को भारतीय महिला टीम का मैच नेपाल महिला टीम से दाम्बुला के मैदान पर होगा। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा और इसका टॉस 6.30 बजे से होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।
इस चैनल पर देख सकते हैं लाइव मुकाबला :
भारतीय महिला टीम और नेपाल महिला टीम के बीच मुकाबले का टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर किया जायेगा। वहीं, मोबाईल पर आप इस मैच को भारत में डिज्नी+हॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको डाटा खर्च करने की जरूरत है। यहाँ आप क्रिकेट देखने का मजा ले सकते है।
भारतीय महिला टीम ने जीते हैं लगातार दो मैच :
भारतीय महिला टीम ने टी20 एशिया कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में यूएई की टीम को 78 रनों से शिकस्त दी है। टीम के 2 मैचों में चार अंक हैं और भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से सिर्फ एक कदम दूर है। अब आखिरी मैच नेपाल के साथ है और इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
दूसरी तरफ नेपाल महिला टीम ने टी20 एशिया कप में 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक हारा है। टीम के दो अंक हैं और वह ग्रुप में तीसरे नंबर पर मौजूद है और उसका नेट रन रेट माइनस 0.819 है। पाकिस्तानी महिला टीम दूसरे नंबर पर मौजूद है और पाकिस्तान का नेट रन रेट (+0.497) नेपाल की टीम से ज्यादा है। ऐसे में नेपाल को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा यह भी दुआ करनी होगी कि पाकिस्तानी महिला टीम अपना आखिरी मैच यूएई से हार जाए। अब क्या होगा ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा।
महिला टी20 एशिया कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
भारत की महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा , जेमिमा रोड्रिग्स , ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, तनुजा कंवर, सजना सजीवन।
ट्रेवलिंग रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, मेघना सिंह।
नेपाल महिला टीम: इंदु वर्मा (कप्तान), काजोल श्रेष्ठ, रूबीना छेत्री, सबनम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदू रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, डॉली भट्टा, कृतिका मारासिनी , समझाना खड़का।



