एटीएम मशीन में करते थे सेंधमारी, तरीका जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान।

रायपुर : जिले के आजाद चौक थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने के आरोप में उत्तरप्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी यहां काम की तलाश में आए थे, ऐसा बताया गया है। मामले को लेकर सामने आया है कि ये दोनों बदमाश एटीएम में लगे सीसीटीवी से बचने के लिये कैमरा में स्प्रे डालकर एटीएम को टेंपर करने की कोशिश करते थे। पैसा चोरी करने का तरीका जानकार आपको हैरानी होगी।

मामले में आजाद चौक के बैंक आफ बड़ौदा और गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह में एक्सीस बैंक के एटीएम से मिले सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश, कानपुर निवासी मेहूल द्विवेदी और उन्नाव निवासी अरविंद कुमार अवस्थी को गिरफ्तार किया है ।उत्तरप्रदेश के इन दोनों युवकों ने यूट्यूब में एटीएम मशीन से रकम चुराने का तरीका सीखा। इसके बाद दोनों रायपुर आकर दो एटीएम मशीनों से रकम निकालने की कोशिश की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन में रविवार की रात दो युवक घुसे। इस दौरान बूथ में लगे कैमरे में स्प्रे डालने लगे, लेकिन वहां सुरक्षाकर्मी होने के कारण वहां से भाग निकले। इसके बाद दोनों आजाद चौक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ में पहुंचे। वहां भी सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़क दिया। इससे पहले की रकम निकालने के लिए मशीन में कुछ करते, कुछ लोग बूथ के पास आने-जाने लगे। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवक अरविंद कुमार अवस्थी और मेहुल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा यू-ट्यूब से एटीएम टेंपर करने का तरीका सीखा था। इसके बाद बूथ जाकर एटीएम से छेड़खानी की। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन रोड के सांई लॉज में ठहरे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

हैरानी भरे इस तरीके से करते थे चोरी :

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों यूट्यूब में ए्टीएम फ्रॉड संबंधी वीडियो देखा। इसके बाद दोनों रायपुर आ गए। एटीएम से रकम निकालने के लिए आरोपी पहले एटीएम के अंदर प्रवेश करके कैमरे में स्प्रे करते हैं। फिर अपने एटीएम कार्ड से रकम निकालने मशीन में डालते हैं और आहरण प्रोसेस के दौरान रकम जैसे ही एटीएम मशीन से बाहर आ जाती है, उसी दौरान एटीएम मशीन को वो लोग बंद कर देते हैं। इससे रकम निकल जाती है, लेकिन बैंक को रकम निकासी का मैसेज नहीं जाता है। इसका फायदा उठाकर दोनों बैंक से रकम लेते थे। उसके बाद फिर से मशीन चालू कर वहां से निकल जाते थे।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/