ठाणे (महाराष्ट्र) : ठाणे पुलिस ने एक 24 साल की मुस्लिम महिला को पकड़ा है, पुलिस उसके खिलाफ जांच कर रही है। महिला को लेकर जानकारी सामने आई है कि बीते मई महीने में वह पाकिस्तान गई थी और अभी वापस मुंबई लौट आई है। पुलिस को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने महिला को लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मालूम चला कि नगमा अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान गई थी। पुलिस को शक है कि महिला ने जाली दस्तावेजों और फर्जी नाम का उपयोग करके पाकिस्तान की यात्रा की है।
ये है पूरा मामला? :
दरअसल, ठाणे पुलिस नगमा नाम की 24 वर्षीय एक महिला के खिलाफ जांच कर रही है। हाल ही में नगमा पाकिस्तान से मुंबई लौटी है। पुलिस को शक है कि नगमा जाली दस्तावेज़ के आधार पर पाकिस्तान गई होगी। पुलिस उस शख्स की भी तलाश में है जिसने नगमा को जाली दस्तावेजों का उपयोग करके पासपोर्ट और वीजा प्राप्त करने में मदद की होगी। नगमा को लेकर पुलिस एहतियातन कार्यवाही भी कर रही है। वहीँ पाकिस्तान से आई हुई अंजू और सीमा पर भी ख़ुफ़िया विभाग अपनी नजर बनाये हुये है।
पाकिस्तान में शादी का दावा :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 24 साल की नगमा ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। इसी व्यक्ति से मिलने के लिए वो पाकिस्तान गई थी। महिला का दावा है कि पाकिस्तान में उसकी शादी भी हुई। नगमा के पास निकाहनामा भी मिला है, जिसको लेकर पुलिस जांच भी कर रही है। वहीँ इस मामले को लेकर अब तक मिली जानकारी के अनुसार नगमा मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और उसकी शादी भारत में हो चुकी है। काम के सिलसिले में वह ठाणे में रहती थी। पुलिस नगमा के दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब तक की जांच में नगमा ने जो दावे किए है उसे भी पुलिस वेरिफाई कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है, मामले को लेकर जांच की जा रही है।



