अपहरण कर युवक को पीटने वाले बदमाशों के सिर मुंडवाकर पुलिस ने जुलूस निकालकर किया कोर्ट में पेश, देखें विडियो।

रायपुर : मरते दम तक युवक को पीटने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला। खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को रायपुर पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। पुरानी रंजिश में युवक का अपहरण कर पिटाई करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। चारों के पहले सिर मुंडवाए गये और फिर सड़क पर पैदल जुलूस निकाला गया। बदमाश जहां-जहाँ रंगदारी करते थे पुलिस ने वहीं जुलूस निकाला। कान पकड़कर सड़क पर पैदल चल रहे बदमाश कह रहे हैं कि ‘गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है’। पुलिस बदमाशों को पैदल कोर्ट तक ले गई। कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। 

जानें ये पूरा मामला :

रायपुर में 15 जुलाई की रात शंकर ठाकुर घर लौट रहा था। गुढ़ियारी के पास शंकर को प्रिंस बागड़े और उसके साथी मिल गए। बदमाश पुरानी बातों को लेकर शंकर से विवाद करने लगे। फिर उसे खींचकर जबरदस्ती एक घर में ले गए। अपहरण कर बदमाशों ने बेसबॉल से बुरी तरह पीटा था। युवक को तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। फिर शंकर को कार में बैठकर मंदिर हसौद ले गए। यहां उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए। रायपुर से मंदिर हसौद तक उसे रास्ते भर काफी पीटा भी।

बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों को पकड़ा :

रातभर शंकर सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए। घटना के बाद आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया और फिर छत्तीसगढ़ के रायपुर से फरार हो गए, जिसे पुलिस ने चुनौतीपूर्ण तरीके से ले लिया। फरारी के दौरान आरोपी अलग-अलग लोकेशन से सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे थे। इससे पुलिस गुमराह हो रही थी। तलाशी के बीच बदमाशों का मोबाईल दिल्ली के एक टॉवर से कनेक्ट हुआ। पुलिस लोकेशन और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पुलिस के मुताबिक, प्रिंस बागड़े (23) जनता कॉलोनी, अंकुश रहंगडाले (21) गोंदवारा, अमित सिंह (22) गोगांव और ललित गौरे (24) कृष्णा नगर चारों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के सिर मुंडवाकर गुढ़ियारी क्षेत्र में जुलूस निकाला। आरोपियों के जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी कह रहे हैं कि गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमाारी बाप है। राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलंद है और लगातार बेख़ौफ़ बदमाशों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीँ पुलिस भी इनके खिलाफ कार्यवाही करने में कोई कमी नहीं कर रही है।