खेल/मनोरंजन : टी20 मैचों की सीरिज श्रीलंका में शुरू होने वाली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाना है। भारतीय टीम खेल को लेकर अपनी तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। सीरीज से महज तीन दिन पहले ही पता चला है कि तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। दूसरी तरफ इस सीरिज को लेकर भारतीय फैन्स में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।
दुष्मंता चमीरा भारत बनाम श्रीलंका सीरीज से बाहर :
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ही टीम का ऐलान किया था। चुंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था कि इसलिए चरिथ असलंका को टीम की कमान सौंपी गई है। इस टीमें दुष्मंता चमीरा को भी शामिल किया गया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि वे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। बताया जाता है कि दुष्मंता चमीरा चोटिल हो गए हैं। चोट का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। श्रीलंका ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। वे हाल ही में चले रहे लंका प्रीमियर लीग में खेल रहे थे। उन्होंने कैंडी फाल्कन्स के लिए पांच मुकाबले खेले थे। वे इसी दौरान चोटिल हुए या फिर इसके बाद इस बारे में तस्वीर साफ नहीं है। उनके इस सीरिज में ना खेल पाने को लेकर श्रीलंकाई फैन्स काफी मायूस है।
भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
श्रीलंका के लिए दुष्मंता चमीका का बाहर होना इसलिए भी ज्यादा दिक्कत तलब हो सकता है, क्योंकि वे भारत के खिलाफ श्रीलंका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 16 विकेट लिए हैं। वे श्रीलंका के लिए इस सीरीज में तुरुप का इक्का हो सकते थे, लेकिन इससे पहले ही चोटिल होकर वो बाहर हो गए हैं। हालांकि श्रीलंका बोर्ड की ओर से जिस टीम का ऐलान इस सीरीज के लिए किया गया है, वो काफी मजबूत है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। वहीं भारतीय टीम नए जोश और उम्मीद के साथ इस सीरीज में उतरने की तैयारी मे है। इसलिए माना जा रहा है कि मुकाबले कड़ाकेदार होंगे। हाल ही में भारत ने टी20 की वर्ल्ड सीरिज भी जीती है। जबकि वनडे वर्ल्ड में भारतीय टीम फाइनल मैच हार गई थी।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम : चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश थीक्षाना, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
भारत की टी20 टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है।
वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा को जगह दी गई है।



