लखनऊ (उ.प्र.) : अग्निवीर को लेकर केंद्र सरकार बहुत बेहतर योजना बनाई है, लेकिन विरोधियों ने उनकी नींदें उड़ा दी है, अब अग्निवीरों को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। उत्तराखंड के ऐलान के बाद यूपी की योगी सरकार ने घोषणा किया है कि रिटायर अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा है कि रिटायर अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में प्राथमिकता दी जाएगी। अब रिटायर अग्निवीर पुलिस में भी ओनी सेवाएँ दे पायेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नित नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफॉर्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता रहता है। लगातार हर एक क्षेत्र में पिछले 10 साल में बेहतरीन रिफ़ॉर्म करके देश की अर्थव्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत को स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में काफी कदम उठाए गए, रिफॉर्म किए गए है। स्वाभाविक रूप से एक तरफ हम समृद्धि की नित नई ऊंचाईयां छुएं दूसरी तरफ हमें अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी चाहे वह सेना में उनके साजों सामान में आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने का कार्य हो या फिर सेना के आधुनिकीकरण से जुड़े हुए एक त्वरित निर्णय लेने का कार्य हो, सेना भी इस रिफॉर्म के साथ आगे बढ़ी है। आज अत्याधुनिक फाइटर विमान सेना के पास हैं, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग कॉरिडोर यूपी और तमिलनाडु में विकसित हो रहा है। यूपी में डिफेंस कॉरिडोर में हजारों करोड़ रुपये का निवेश आया है। ऐसे ही भारत ने बहुत सारी चीजों में लंबी छलांग लगाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा भी अति आवश्यक है, वहीँ अग्निवीरों के भविष्य के लेकर सरकार भी चिन्तित है।



