लोहे से भरे ट्रेलर और बस में जबर्दस्त भिड़ंत, दर्जनभर यात्री घायल, लोहा सड़क पर फैला, मची अफरा-तफरी।

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ट्रेलर और यात्री बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। अचानक टक्कर से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, हादसे में 10-12 यात्री और ट्रेलर चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, बस बिना परमिट के चल रही थी और उस पर शासन-प्रशासन भी मेहरबान है। इस घटना से यात्री दहशत में आ गये वहीँ कई यात्री घयल हो गये। दोनों वाहनों की भिड़ंत से रास्ते पर चल रहे अन्य वाहन चालक हडबडा गये। दोनों वाहनों की भीषण टक्कर से ट्रेलर पलट गया।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से धवईपानी के पास हुई। जहां मवई से चिल्फी आ रही ठाकुर बस और रायपुर की तरफ से जा रही लोहे से भरी ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गई और लोहा हाईवे रोड में बिखर गया, जिससे रास्ता भी जाम हो गया।  हादसे में 10-12 लोग और चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को मोतीनाला और मंडाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर रायपुर से लोहा लेकर जबलपुर जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रेलर पलटने से लोहा हाईवे में ही बिखर गया, जिसके कारण सड़क जाम हो गई। 

बिना परमिट के चल रही थी बस :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

बताया जा रहा है कि, ठाकुर बस मवई से चिल्फी बिना परमिट के आ रही थी। तभी छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के सीमा से लगे ग्राम धवईपानी के पास ट्रेलर और बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बिना परमिट के चल रही इस बस पर शासन-प्रशासन भी पूरी तरह से मेहरबान है। ऐसे ही कई बसें बिना परमिट के लगातार चल रही है और कुछ बसों के फिटनेस भी ख़त्म हो गये है, वहीँ बारिश के बीच लापरवाही से वाहन चलाना भी भारी पड़ रहा है।