सुल्तानपुर(उ.प्र.) : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुल्तानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। राहुल शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर पहुंचे और यहां की सांसद-विधायक अदालत में पेश हुए। बयान के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी के खिलाफ कभी भी ऐसा बयान नहीं दिया जिससे मानहानि का कोई मामला बने। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त तय की है।मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को हाेगी।विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने राजनीतिक प्रतिद्वंदी के चलते उन्हें फंसाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में प्रेस वार्ता के दौरान ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।
क्या है पूरा मामला :
दरअसल सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में अगस्त 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर हुआ था। मुकदमा भाजपा नेता विजय मिश्रा ने दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 8 मई को कर्नाटक के बेंगलुरू में एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में राहुल गांधी को इसी साल फरवरी में जमानत मिल चुकी है। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं ने बताया है कि राहुल गांधी 26 जुलाई को सुबह 9 बजे के करीब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से सड़क मार्ग के जरिए वे सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
कोर्ट में क्या बोले राहुल गांधी :
सुल्तानपुर कोर्ट में आज राहुल गांधी पहुंचे। अमित शाह पर की गई कथित विवादित टिप्पणी को लेकर मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोर्ट में हुई सुनवाई को लेकर शिकायतकर्ता के वकील संतोष कुमार पांडे ने कहा कि, “उन्होंने (राहुल गांधी) आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से और उनकी छवि खराब करने के लिए फंसाया जा रहा है। उन्होंने अदालत द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। अब हमें 12 अगस्त, 2024 को सबूत पेश करने हैं।” बता दें कि राहुल गांधी सुल्तानपुर से रवाना हो चुके हैं।



