ट्रेन के सामने खड़े होकर मस्ती कर रहा था युवक, लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और फिर किया ऐसा….। देखें विडियो।

वायरल खबर : भारतीय रेलवे के संचालन में समय की मुस्तैदी और सुरक्षा को लेकर काफी सावधानी बरती जाती है, वहीँ कई बार तेज गति की ट्रेन को रोक पाना मुश्किल होता है, अगर तेज गति में ट्रेन हो तो रोकने पर हादसा भी हो सकता है। भारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। पूरे देश को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए जाल की तरह पटरियों को बिछाया गया है। ऐसे में कई लोग अपनी नादानी से अपनी जान भी गवां देते है, ऐसे में इन पटरियों पर हर रोज कई घटनाएं होते रहती हैं। कई बार तो लोग आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेट जाते हैं लेकिन कई बार ऐसे भी लोग होते हैं जो जानबूझ कर रेलवे ट्रैक पर लापरवाही दिखाते हैं। जिसकी वजह से रेलवे को भी नुकसान होता है। हाल में ऐसे ही एक लापरवाह इंसान का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।

लोको पायलट ने ट्रेन रोककर शख्स को सिखाया ऐसा सबक :

सामने आये वायरल वीडियो में युवक रेलवे ट्रैक पर चलते हुए नजर आ रहा है और उसके सामने से ट्रेन आते हुए दिख रही है। सामने से आ रही ट्रेन को देखने के बाद भी शख्स पटरियों पर ऐसे टहल रहा है जैसे उसे अपनी जान की कोई फिक्र ही ना हो। वो पटरी पर मस्ती करता है, फिर वह युवक ट्रेन को रोकने के लिए हाथ दिखाता है। लोको पायलट सामने से हटने के लिए पहले कई बार हॉर्न देता है फिर भी वह युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो, लोको पायलट मजबूरन ट्रेन को रोक देता है। जब ट्रेन उस सरफिरे युवक के पास एकदम पास आकर रुक जाती है तब वह युवक पटरी से पीछे हटकर वहां से जाने लगता है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

अब जब लोको पायलट को अपनी ट्रेन इस युवक की बेवकूफी के कारन रोकनी पड़ी तो इस वजह से गुस्से से लाल लोको पायलट ट्रेन से उतरता है और फिर शख्स के पीछे दौड़कर पहुंचता है। इसके बाद ट्रेन का लोको पायलट युवक को सबक सिखाते हुए ऐसा जोर का तमाचा उसे मारता है कि युवक मुंह के बल कुछ दूर जाकर गिरता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर खड़ा एक रिपोर्टर लोगों को खबरें बता रहा है। इसी वक्त यह नजारा भी उसके कैमरे में कैद हो जाता है। इस विडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है, वहीँ लोको पायलट के अंदर का गुस्सा साफ दिख रहा है।

वीडियो पर लोग कमेंट कर ले रहे फुल मजे :

चूंकि युवक के इस बेवकूफी से ट्रेन को रोकनी पड़ी, ऐसे में लोको पायलट का गुस्से से भरा यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @SteveInmanUIC नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 16.5 मिलियन व्यूज और 80 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर तमाम लोग कमेंट कर शख्स के खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – भाई लोको पायलट जब इतना ही गुस्सा था तो उसने ट्रेन रोकी ही क्यों, शख्स को कुचल कर ही निकल जाता। दूसरे ने लिखा – इतना मजेदार वीडियो आज तक मैंने नहीं देखा था। तीसरे ने लिखा- शख्स को उसके कर्मों का फल तुरंत ही मिल गया। ऐसे कई लोगों ने मजेदार कमेन्ट किये।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/