सास ससुर और पति के खिलाफ बहु ने लगाया दहेज़ प्रताड़ना का आरोप, कहा 20 लाख दहेज देने के बाद भी आधी रात मंजवाते हैं बर्तन।

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर में बहू ने पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपी ससुर शहर का नामी कांट्रैक्टर है। शिकायत के अनुसार डायमंड, गोल्ड की ज्वेलरी और कैश मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपए का दहेज आरोपी परिवार ने लिया है। बहू दिशा साहू ने पति दिग्विजय दास, ससुर दुष्यंत दास और सास अर्चना दास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का पति पेशे से आर्किटेक्ट हैं। दिशा साहू ने बताया कि जनवरी 2019 में उनकी शादी दिग्विजय दास के साथ हुई थी। दूसरी जाति की होने के बावजूद दोनों के परिवारों की सहमति से उनकी शादी हुई। मामला महिला प्रकोष्ठ में था, जहां समझौता नहीं होने पर इनकी बहू दिशा साहू ने पति व सास-ससुर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने पति व सास-ससुर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मोती तालाब बल्देव बाग निवासी दिशा साहू का वर्धमान नगर निवासी दिग्विजय दास के साथ 17 जनवरी 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति और सास-ससुर ने परिवार में रिवाज बताकर दिशा साहू के पिता से दहेज की मांग की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 20 लाख रुपये उनको दिए थे।वहीं शादी में डायमंड के दो नेकलेस, डायमंड के कंगन, सोने की नथ, डायमंड की कान का टॉप्‍स, ससुर दिग्विजय दास को डायमंड का रिंग व सोने का चैन, अर्चना दास को सोने का टॉटाप्स दिया गया था। शादी के बाद दिशा के पति और सास-ससुर ने दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया, जिससे वह परेशान थी।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

दूसरी बार भी दी राशि :

पीड़िता दिशा साहू ने पुलिस को बताया है कि प्रताड़ना की जानकारी देने के बाद उसके पिता ने दस लाख रुपये नगद और 25 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ससुर को दिया। बाद में फिर मांग करने पर चाचा के खाते से 20 लाख रुपये व पांच लाख रुपये और दिया। पीड़िता ने भी अपने खाते से तीन लाख रुपये और आठ लाख रुपये व दस लाख रुपये ससुर के बनाए फर्म में जमा कराया। लेकिन इसके बाद भी गाली-गलौज व मायके जाने के लिए मजबूर किया गया।

आधी रात को सास मंजवाती थी बर्तन :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से हर दिन प्रताड़ित किया गया। रात में दो बजे उठाकर सास बर्तन मंजवाती थी। हर बात पर उसे ताना देती थी। समाज में शादी होने पर अधिक दहेज मिलने की बात कहकर प्रताड़ित करती थी। शादी में दिए गहनों को गिरवी रखने के साथ पिता से रुपये मांगकर लाने की बात कहकर मारपीट करने का आरोप भी पीड़िता ने अपने पति व सास-ससुर पर लगाया है।