रायपुर : पृथ्वी का पारिस्थितिक तंत्र लगातार बिगड़ रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर तापमान बढ़ रहा है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग एक बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसके लिये समय रहते आवश्यक कदम हर नागरिक द्वारा उठाना जरुरी है। ऐसे ही लोगों को प्रेरणा देते हुये, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा एक पेड़ मां के नाम का आयोजन फूंडहर गौठान मे किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 पौधे लगाए गये, जिसमे आम , सीताफल , गुलमोहर , पीपल , नीम , शीशम, गुलाब आदि के पेड़ों को स्थान दिया गया। महिलाओं व बच्चों के साथ-साथ युवा वर्ग व समाज के बुजुर्गों ने भी बढ़-कर कर इस आयोजन में हिस्सा लिया। लगभग 200 लोगों ने अपनी अपनी मां के नाम पर वहां पर एक पेड़ स्थापित किया और यह संकल्प लिया कि इस पेड़ को लगातार खाद एवं पानी देने के लिए वे लोग वहां पर आते रहेंगे। जिससेअपनी मां के नाम पर लगाए गए पेड़ को बढ़ते हुए देख सकें, क्योंकि मां के नाम के साथ ही इंसान का भावनात्मक जुड़ाव उस चीज के साथ हो जाता है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया ने की “एक पेड़ माँ के नाम लगाने मे लोगों में काफी उत्साह दिखा। इस कार्यक्रम मे छोटे – छोटे बच्चों की भी उपस्थिति भी काफी प्रशंसनीय रही । इस कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष – महेश दरयानी ने महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भावना कुकरेजा व उनकी पूरी टीम को बधाई व साधूवाद दी कि उन्होंने एक बहुत ही अच्छा आयोजन आज किया है। जिसमें हमारे शहर में हरियाली के साथ-साथ लोगों की भावनाओं का भी जुड़ाव इस आयोजन से रहेगा, क्योंकि मां शब्द ही ऐसा होता है जिससे स्वाभाविक रूप से किसी भी इंसान का भावनात्मक जुड़ाव व लगाव हो जाता है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आयोजन सफल बनाने में छ.ग. सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी चेयरमैन – रमेश मिर्घानी, कोषाधयक्ष कैलाश बालानी युवा विंग अध्यक्ष- विकास रुपरेला , मोहन वरल्यानी , महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष -भावना कुकरेजा , महासचिव – कनक खेमानी, कोषाध्यक्ष – हेमा अमेसर साहित शमा गुरनानी, लता गुरनानी,साधना गुरनानी, तनीषा नानज्यानी, पूजा हेमानी , पिंकी चंदवानी , पूजा रामानी, वंदना खुराना, रेखा जीवतानी दिकक्षा रामानी पूनम हिंदुजा चंचल बजाज आदि उपस्थित रहे। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों का महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा व महासचिव कनक खेमानी ने आभार व्यक्त किया तथा सभी को हृदय से धन्यवाद दिया।



