आरंग : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के आरंग के पास 7 जून को गौ तस्करी के आरोपी 3 युवकों की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। 7 जून को सहारनपुर के 2 युवकों की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई थी। आधी रात को आरंग थाना क्षेत्र में 3 मुस्लिम युवक एक ट्रक में जानवर भरकर ले जा रहे थे। एक पुलिस अफसर के अनुसार रास्ते में 10-12 युवकों ने उनका पीछा किया था। जहां उन लोगों ने ट्रक को महानदी पुल पर घेर लिया। इसके बाद ट्रक में सवार तीनों युवकों की जमकर पिटाई करने लगे। इनमें से एक युवक की लाश महानदी में मिली और दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं तीसरा युवक जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उसकी भी मौत की खबर आई। अब इस घटना में नया मोड़ सामने आ गया है, इन युवकों के नदी में कूदते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
बना बहुत बड़ा सियासी मुद्दा :
उल्लेखनीय है कि, इस मामले ने छत्तीसगढ़ में बड़ा सियासी रंग ले लिया था। तस्करी के आरोपियों की हत्या का आरोप गौरक्षकों पर लगाया जा रहा था। गौरक्षकों पर कार्यवाही की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन भी किये और असदुद्दीन ओवैसी जो हैदराबाद के सांसद है उन्होंने भी नाराजगी जताई थी। वहीं बजरंग दल और अनेक हिंदूवादी संगठनों ने भी गौरक्षकों की गिरफ्तारी के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया था। हालांकि, रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पहले ही इस मामले में गौरक्षकों को यह कहते हुए क्लीन चिट दे दी थी कि, गौतस्कर खुद ही नदी में कूद गए थे। इस वीडियो के सामने आने से उनकी बात सच साबित हुई है।
ट्रक रोककर नदी में कूदते दिख रहे युवक :
घटना को लेकर अब बताया जा रहा है कि, ट्रक को रोकने के बाद गौतस्कर डरकर महानदी में कूदते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मृतकों का पीछा करते हुए बनाया गया है। जैसा कि, वीडियो में देखा जा सकता है गौ तस्करी के शक में एक ट्रक का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान ट्रक चालक-परिचालक ट्रक से उतरे और महानदी में कूद गए। वीडियो में इन युवकों को कूदने से मना करती हुई आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि, तीनों की मौत मॉब लिंचिंग से हुई थी। जबकि इस विडियो के सामने आने से गौरक्षको को लेकर अब निर्दोष होने का दावा किया जा रहा है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



