फिरोज शेख विधवा महिलाओं से शादी कर अपने जाल में फंसाता था और फिर धोखाधड़ी कर भाग जाता था, सामने आया हैरान करने वाला मामला।

पालघर (महाराष्ट्र) :  फिरोज नियाज शेख नाम का व्यक्ति वैवाहिक वेबसाईट से पहले विधवा महिलाओं की जानकारी निकलता था और फिर उनको विश्वास में लेकर शादी करता था, फिर मौका पाकर उनके साथ ठगी को अंजाम दे देता था। अब इस मामले में महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने ऐसे धोखेबाज ‘दूल्हे’ को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पिछले 9 सालों में 20 से ज्यादा शादियां की और फिर महिलाओं के साथ लूटपाट की। जांच में पता चला कि आरोपी खासतौर पर विधवा महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाता था और उनसे शादी करने के बाद उनका कीमती सामान हड़पकर रफूचक्कर हो जाता था।

अब मामले में पालघर पुलिस ने आरोपी नियाज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि नाला सोपारा निवासी एक महिला की शिकायत की जांच कर रही मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से आरोपी फिरोज नियाज शेख को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ निरीक्षक विजयसिंह भागल ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने एक वैवाहिक वेबसाईट पर उससे दोस्ती की और उससे शादी की। उन्होंने बताया कि नियाज शेख ने अक्टूबर और नवंबर 2023 में महिला से 6.5 लाख रुपये की नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लिए। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोज नियाज शेख को 23 जुलाई को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक और गहने बरामद किए हैं।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला है कि नियाज शेख वैवाहिक साइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं से संपर्क करता था और इसके बाद वह महिलाओं से शादी कर उनकी कीमती वस्तुएं ठग लेता था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 2015 से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक महिलाओं से ठगी की है। ऐसे ही वो लगातार अपराधों को अंजाम देता रहा है, लेकिन मामले में किसी ने शिकायत नहीं की जिससे आरोपी के हौंसले बुलंद होते रहे और उसने इतनी महिलाओं से मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण किया।

पुलिस ने आगे बताया कि, फिरोज मैट्रिमोनियल साइट्स में खासकर विधवा महिलाओं से ही दोस्ती करता था, और उनका विश्वास मजबूत हुआ और उन्होंने शादी कर ली। इसके बाद वह उन्हें धोखा देकर उनसे पैसे ऐंठ लेता था और कीमती सामान भी हड़प लेता था। वह 2015 से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहा था, हालांकि अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। अब नियाज जेल में है।