राज्यसभा में अपनी बात रखते हुये अचानक जया बच्चन की आंखों में आ गए आंसू, और फिर कहा….।

नई दिल्ली : संसद में सांसद अपने क्षेत्र की बातें सामने रखते है और कई बार ऐसे क्षण सामने आ जाते है, जिसकी उम्मीद भी मुश्किल होती है। ऐसे ही संसद में सोमवार को विभिन्न दलों के सदस्यों ने दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत का मुद्दा उठाया। इस पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गई, यह खबर काफी उछली और कोचिंग सेंटरों को लेकर सवाल उठने लगे। इस मुद्दे का जिक्र करते हुए राज्यसभा में सपा सांसद जया बच्चन भावुक हो गईं। जया बच्चन ने कहा कि मुझे बहुत दुख है, कि सभी ने सिर्फ बच्चों को श्रद्धांजलि दी लेकिन किसी ने उनके परिवारवालों के बारे में नहीं सोचा। हमको इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

जया बच्चन ने कहा कि मुझे याद है जब निर्भया कांड हुआ था। उस व्यथा को आज भी नहीं भूल सकती हूं। उन्होंने कहा कि बहुत सालों बाद इस तरह की चर्चा देख रही हूं। आज मैं यहां एक मां और एक दादी के तौर पर खड़ी हूं। मुझे आज बहुत दुख है। दिल्ली में जो घटना हुई वह बहुत पीड़ादायक है और उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जया बच्चन की आंखों में आंसू आ गए। इससे सदन का माहौल भावुक हो गया।

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और हमको इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए। हमें इससे ऊपर उठना चाहिए। मैं सबके एक्सप्रेशन समझती हूं। सब लोग अपना पिट्ठू फिट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए यहां आए हैं। हमें अपनी ईमानदारी और बुद्धिमता के साथ चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एमसीडी, एनडीएमसी की बात हो रही है, कोई इधर की कोई उधर की बात कर रहा है। गलती हम सबकी है। ऐसा खाते हुये जाया अचानक से रोने लगी।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

उन्होंने कहा कि जब वह शपथ लेने के पहले दिल्ली आई थी तो मेरे घर में घुटने तक पानी था। सांसदों के घरों का जिम्मा संभाल रही एजेंसियों की ओर से गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है। हम चुप रहते हैं। कुछ बोलते नहीं। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं सुंधाशु त्रिवेदी जी की फैन हूं उनकी भाषा को पसंद करती हूं। जया बच्चन ने कहा कि आज वह भी दिल से नहीं बोले। आज आपने इनको सुनाने के लिए बोला। इस घटना का विडियो समाजवादी पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।