“रामायण” में प्रभु श्री राम का किरदार निभाने जा रहे ये एक्टर कहा-वह सनातन धर्म में बहुत विश्वास रखते हैं। 

बॉलीवुड : रणबीर कपूर भगवान में विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार ही कितना पूजा पाठ करता है। रणबीर बोले, ”मेरे पिता बहुत धार्मिक थे।मेरी मांमेरे पिता से कम धार्मिक थीं, लेकिन इससे उन्हें खुशी मिलती थी, इसलिए वो ऐसा करती थीं। बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर इन दिनों नए नए खुलासे कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर शॉकिंग खुलासे कर डाले हैं। रणबीर ने बताया कि उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर कम उम्र में स्मोक करते पकड़े गए थे जिसके बाद उन्हें राज कपूर से जबरदस्त डांट पड़ी थी। साथ ही बताया कि वो सनातन धर्म में कितना विश्वास करते हैं।

बहुत धार्मिक थे ऋषि कपूर :

रणबीर कपूर ने एक बातचीत में कहा, ‘मेरे पिता बहुत धार्मिक थे। मेरी मां मेरे पिता से थोड़ी कम धार्मिक हैं, लेकिन इससे उन्हें खुशी मिलती, इसलिए वह ऐसा करती थीं। हमने उनके बच्चें होने नाते उन्हें देखा, जैसा कि आपने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता को देखते हैं और उन्हे फॉलो करने की कोशिश करते हैं। इसलिए मुझमें भगवान के बारे में अच्छी भावना है। मुझे बहुत पहले ही एहसास हो गया था कि मेरी अभिव्यक्ति शक्ति बहुत मजबूत है। अगर मैं भगवान से कुछ मांगता हूं, तो मुझे वह बहुत आसानी से मिल जाता है।’

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

भगवान के साथ कैसा है रणबीर का रिश्ता :

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैंने बहुत कम उम्र में भगवान से मांगना बंद कर दिया। मैंने सोचा कि मैं इसे बारिश के दिन के लिए बचा कर रखूंगा, जब मैं खुद से यह बात कर रहा था, तब मैं बहुत छोटा था। मुझे लगता है कि तब से मैं हर रात भगवान को धन्यवाद कहता हूं और सो जाता हूं।’ रणबीर ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भगवान से कुछ नहीं मांगा। उन्होंने कहा, ‘जैसे मैं चाहता हूं कि कोई फिल्म सफल हो, या मैं कुछ खरीदना चाहता हूं। मैंने कभी ऐसा नहीं मांगा। इसलिए भगवान के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। आप जानते हैं कि मैं जिस जगह पर हूं, मेरे पास जो कुछ भी है। उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। ये भगवान के साथ मेरे रिश्ते को दर्शाता है।’

सनातनी बने रणबीर :

रणबीर, नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वो सनातन धर्म के बारे में पढ़ रहे हैं। “मैंने सनातन धर्म में बहुत विश्वास करना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ सालों में इसके बारे में बहुत कुछ पढ़ना शुरू किया, मैंने इस बारे में बहुत गहराई से जाना कि ये क्या है, इसके क्या प्रभाव हैं। और देखिए, आप इस पर विश्वास करते हैं या नहीं करते हैं।