डिप्टी सीएम अरुण साव ने ‘‘मोर संगवारी’’ योजना का किया विस्तार, घर बैठे मिलेंगी 27 सेवाएँ….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव सोमवार को राज्य की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में “मोर संगवारी” योजना का विस्तार करेंगे। वे इस दिन लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में चारों नई नगर पालिकाओं में योजना का शुभारंभ करेंगे। शहरी नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने कार्यक्रम में ’’मोर संगवारी’’ अपांइटमेंट मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा। ’’मोर संगवारी’’ सेवा के अंतर्गत नागरिकों के लिए चैट बोट की सुविधा वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही तत्काल अपांइटमेंट लिए जाने और मुहैया कराई जा रही सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी सभी जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ के लोरमी के मानस मंच में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रदेश के चार नवगठित नगरपालिका मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में ‘‘मोर संगवारी’’ योजना का विस्तार किया है। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को कई शासकीय जनोपयोगी सेवाएं जैसे जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, दुकान और स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र समेत 27 प्रकार की सुविधाएं घर तक पहुंचेगी। 

मोर संगवारी योजना का होगा विस्तार :

शासकीय कार्यालयों से नागरिक सेवाएं घरों तक पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चरणबद्ध रूप से “मोर संगवारी” योजना का विस्तार किया जा रहा है।

सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ :

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय ने बताया कि आमजनों तक शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए राज्य में ’’मोर संगवारी’’ योजना संचालित की जा रही है। इसमें 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है। सरकारी दस्तावेज बनवाने की यह घर पहुंच सेवा वर्तमान में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं तथा दो नगर पंचायतों अंबागढ़ चौकी और गौरेला में संचालित की जा रही है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के लिए बेहतर सुविधा :

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि, जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है। तब से कामकाज में तेजी आई है। सभी वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहा है। हर क्षेत्र में तेजगति से कार्य हो रहा है। हमारा संकल्प है, जिस छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, उसे संवारने का काम भी हम करेंगे। स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के जरिए परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के माध्यम से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। 

‘मोर संगवारी एप’ के जरिए घर बैठे बनेंगे प्रमाण पत्र :

 उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘‘हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’’ की संकल्पना को साकार करते हुए ‘मोर संगवारी ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के जरिए नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घर बैठे आय, मूल निवासी, विवाह, जन्म, जाति, राशन कार्ड, गुमस्ता, मृत्यु, आधार कार्ड, असंगठित कर्मकार पंजीकरण एवं सुधार, पैन कार्ड पंजीकरण और सुधार आदि सेवाओं के अलावा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर संगवारी घर पहुंच कर सेवाओं और सुविधाओं का लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक घर बैठे टोल फ्री नंबर 14545 में कॉल कर संपर्क कर सकता है। संगवारी के जरिए आपके निवास स्थान पर पहुंचकर सेवा का ऑनलाइन पंजीयन और सेवा से संबंधित दस्तावेज लिए जाएंगे। 

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आसान :

इस योजना के अंतर्गत अब आम नागरिकों को दस्तावेज के लिए शासकीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दस्तावेज प्रमाण पत्र या लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आसान होगी तथा आमजनों के समय की भी बचत होगी। अब पोर्टल के माध्यम से योजना में शामिल समस्त सेवाओं से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज की पूरी जानकारी केवल एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इससे न केवल दस्तावेज या प्रमाण पत्र या लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि इसे बनाने में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। इस एप के जरिए किसी भी समस्यां पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।  

हितग्राहियों को किया लाभान्वित :

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजना के हितग्राहियों को आवश्यक सामग्री और चेक राशि वितरण कर लाभान्वित किया। तहत तीन हितग्राहियों को उनके आवास का प्रतीकात्माक चाबी और डोर-टू-डोर कलेक्शन के कार्यरत स्व सहायता समूह के महिलाओं को पीपीई किट का वितरण किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर स्थानीय जनप्रतिधिगण, गणमान्य नागरिक, डीएफओ संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम लोरमी  गिरधारी लाल यादव, नगर पालिका लोरमी सीएमो सहित अधिकारीगण और बड़ी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।