राजनांदगांव : नेशनल हाइवे पर स्थित सोमनी गाँव के बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को कटर मशीन से काट कर चोरी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी द्वारा एटीएम के सामने के हिस्से को कटर से काट लिया था। पुलिस ने आरोपी को एटीएम से ही गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना में सोमनी थाना पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने चोर को रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी सामने आई है कि आरोपी नागपुर महाराष्ट्र से बाईक के जरिए सोमनी गांव में आया था। शातिर चोर गांव में लगे एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। मामले को लेकर सोमनी थाना टीआई रामेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को बैंक ऑफ बड़ौदा के हेड क्वार्टर के कंट्रोल रूम से रात ढाई बजे फोन आया कि बैंक के सामने लगे एटीएम में चोरी का प्रयास किया जा रहा है। 28-29 जुलाई की दरमियानी रात को करीबन 2.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थीहै।
एटीएम से चोरी की कोशिश कर रहा था शातिर :
टीआई रामेन्द्र सिंह तत्काल एटीएम पहुंचे और एटीएम बूथ में आरोपी को बंद किया। एटीएम रूम के शटर का ताला टूटा हुआ था। पुलिस ने तत्काल शटर को बंद कर दिया था। इस दौरान आरोपी भाग नहीं पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम स्वप्निल मंगर (23) निवासी नागपुर का बताया गया है।
बैलदौड़ में हारा था रकम, भरपाई करने चोरी की कोशिश :
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम स्वप्निल मंगर ग्राम सलाई नागपुर महाराष्ट्र बताया है, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बैल दौड़ में लगभग दो लाख रुपये हार गया था। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था और वह परेशान होकर कोई बड़ी चोरी कर पैसे कमाने की फिराक में राजनांदगांव होते हुए सोमनी पहुंचा। जहां रात का फायदा उठाकर वह एटीएम से पैसे चोरी करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बैंक की सिक्यूरिटी और पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एटीएम मशीन में दो लेयर की सिक्यूरिटी होती है,
पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस के अनुसार एटीएम को तोड़फोड़ करने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आरोपी के विरूद्ध थाना सोमनी में धारा-331 (4), 324(4), 305 (ई), 62 बीएनएस कायम कर जांच कार्यवही में लिया गया। मामले में आरोपी को सोमनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और विधिवत कार्यवाही कर रही है, चोर के कब्जे से लोहा कटर मशीन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद किया गया है। पूरे मामले का खुलासा प्रेस वार्ता कर सीएसपी पुष्पेंद्र नायक द्वारा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।



