जबरदस्ती चैन पुलिंग को लेकर 20 से ज्यादा यात्रियों पर गिरी गाज, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

रायपुर : कई जगह ट्रेनों को जबरदस्ती चैन पुलिंग कर रोका जा रहा था, जिससे ट्रेनें लगातार देरी से चल रही थी। अब ट्रेनों में चेन पुलिंग को रोकने रेलवे बोर्ड ने सभी जोन व मंडल को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। राजधानी में चेन पुलिंग के मामलों को कम करने अब आरपीएफ एक्शन मोड में आ चुकी है। यात्रियों को अपील करने के साथ-साथ अब सीधे कार्यवाही की जा रही है। आरपीएफ कमांडेंट रमन कुमार ने सोमवार को टीम बनाकर ने विभिन्न स्टेशनों में कार्यवाही का आदेश दिया है, जिसके बाद टीम ने एक साथ ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। भिलाई पावर हाउस में टीटीई द्वारा यात्रियों का टिकट चेक करने पर पाया गया कि अधिकतर यात्री दुर्ग तक यात्रा करने का टिकट रखे थे, लेकिन ट्रेन में चेन खींच कर बीच में ही उतर गए, जिससे ट्रेन के संचालन में देर हुई है, जो कि रेलवे नियमों के अनुसार अपराध की श्रेणी में आता है।

बिना उचित कारण नहीं खिंच सकते चैन, यात्री नहीं बता पाए उचित कारण :

किसी प्रकार की जरुरी अथवा आवश्यक परिस्थिति में ही चैन खींचने का नियम है, लेकिन बिना उचित कारण के चेन खींचने वाले 01 व्यक्ति को रेलवे एक्ट कि धारा 141 के तहत गिरफ्तारी की गई है। वहीँ उनमें से 6 यात्रियों को रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत गिरफ्तारी की गई, 10 व्यक्तियों को रेलवे एक्ट की धारा 145 बी के तहत गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। सात व्यक्तियों से टीटी के माध्यम से 1640- जुर्माना वसूला गया है। कुल 24 यात्रियों पर समस्त कानूनी कार्यवाही कर चेतावनी देकर मुचलका पर छोड़ा गया है।

जहां स्टॉपेज नहीं, वहां चेन पुलिंग अधिक :

अलार्म चेन खींचना पूरे भारत में रेल सेवाओं के देरी से चलने के लिए एक प्रमुख कारण है। किसी भी रेलगाड़ी के असामान्य रूप से रुकने से न केवल उस विशेष रेलगाड़ी की समयबद्धता प्रभावित होती है, बल्कि उसके पीछे चलने वाली सभी रेलगाड़ियों की समयबद्धता भी प्रभावित होती है, साथ ही रेल यात्रियों का बहुमूल्य समय भी बर्बाद होता है। रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा ट्रेन नंबर 18202 नौतनवा-दुर्ग में बिना उचित कारण के चेन खींचने वाले लोगों पर कार्यवाही की गई है। जैसे स्टेशन से ट्रेन थ्रू पास होते ही चेन पुलिंग हॉर्न के कारण रुक गई, तब तुरंत वहां पर मौजूद आरपीएफ के अधिकारी व बल सदस्य हरकत में आ गए। उन्होंने ट्रेन से उतरते हुए यात्रियों को रोक कर उनसे बिना स्टॉपेज उतरने का कारण पूछा, जिसका वो गोलमोल जवाब देने लगे।

लगातार कार्यवाही जारी रहेगी :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आरपीएफ कमांडेट रमन कुमार ने बताया कि, यात्रियों से निवेदन है कि वे बिना किसी उचित कारण के छोटी-मोटी वजहों से ट्रेनों में अलार्म चेन खींचने से बचें और इसका सहारा केवल आपातकालीन स्थितियों के दौरान ही लिया जाना चाहिए। अब इन मामलों में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, ताकि ट्रेन का परिचालन समय पर हो। कोई भी यात्री ऐसी हरकत किये जाने पर जेल भी जा सकता है।