बलौदा बाजार : मां और बेटी की अधजली लाश, दोहरे हत्याकांड में हुआ खुलासा, सामने आई ये घटना….।

बलौदाबाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में हुए माँ-बेटी के डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए कसडोल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी सामने आई है। सोमवार को ग्राम भदरा में मां और बेटी की लाश घर पर अधजली हालत में मिली थी। जिसकी सूचना पर कसडोल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि, आरोपी दिलहरण कश्यप भदरा गांव का ही रहने वाला है और उसका मृतिका के घर में आना- जाना लगा रहता था। लेकिन हत्या करने के बाद से ही युवक गांव से फरार हो गया था। जिसके बाद कसडोल पुलिस ने आरोपी युवक की पातासाजी कर युवक को गिरफ्तार कर युवक से पूछताछ की जिसमें उसने अपना अपना स्वीकार लिया। 

इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। भद्रा गांव में रहने वाली 46 वर्षीय महिला संतोषी साहू और उसकी 16 वर्षीय बेटी की अधजली लाश घर में मिली थी। प्रथम दृष्टया पुलिस ने अनुमान लगाया कि अज्ञात हमलावरों ने महिला और उसकी बेटी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया था। कसडोल पुलिस ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की हर पहलू पर जांच की जा रही थी।

घर में बचा इकलौता सदस्य :

इस दोहरे हत्याकांड से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है, तो वहीं मृतका के परिवार में अब उसका इकलौता बेटा ही बचा हुआ है। आपको बता दें कि मृतका संतोषी साहू के पति की मौत 2 साल पहले ही हो चुकी है। संतोषी साहू अपने एक बेटे ओमकार साहू और बेटी के साथ घर में अकेली रहती थी। घटना के दिन मृतका का बेटा दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अहिल्दा गांव गया हुआ था, जहां से उसने अपनी मां को फोन लगाया लेकिन जब किसी ने भी फोन नहीं उठाया तो मृतका के बेटे ने किसी अनहोनी की आशंका से पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े पापा के घर फोन लगाया। उसने अपने बड़े पापा को घरवालों के फोन नहीं उठाने की बात बताई, जिसके बाद ही घटना के बारे में जानकारी घरवालों को लगी।

सामने आये मृतका और आरोपी के नाजायज संबंध  :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

कसडोल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, आरोपी दिलहरण कश्यप का मृतिका संतोषी साहू के साथ अवैध संबंध था और युवक का मृतका संतोषी के घर आना जाना लगा रहता था। आरोपी दिलहरण मृतिका संतोषी की आर्थिक सहायता भी करता था। लेकिन मृतिका संतोषी साहू आरोपी से विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगी और पैसों की मांग करने लगी। जिससे आरोपी परेशान हो गया और आरोपी ने हत्या की योजना बना डाली। घटना के दिन आरोपी मृतिका के बेटे की गैरमौजूदगी में रात के समय मृतका से मिलने उसके घर पहुंचा।

जहाँ आरोपी मृतका को समझाने लगा कि, वह उससे शादी नहीं कर सकता है। लेकिन मृतका संतोषी साहू उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी और आरोपी से झगड़ा करने लगी। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने मृतिका की 18 वर्षीय बेटी ममता साहू की हत्या कर दिया और शव को जलाने का प्रयास भी किया था। इस मामले को पुलिस ने लगातार जुटकर सुलझा लिया।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

एएसपी ने दी मामले की जानकारी :

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। ग्रामीणों से पूछताछ फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कसडोल पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।