आरंग : तस्करों की मौत को लेकर सामने आया एक और सबूत, विडियो बनाने वाला था ये आदमी….।

रायपुर : आरंग थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले उत्तर प्रदेश के तीन मवेशी तस्करों की मौत के मामले का एक वीडियो कुछ दिन पहले सामने आया था। सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक से कुछ लोग नदी में कूद रहे हैं। वीडियो बनाने वाले की जब पतासाजी की गई तो इसमें पता चला कि ओडिशा के ट्रक ड्राइवर ने यह वीडियो बनाया है। इसके बाद उससे फोन पर बात की गई। ड्राइवर ने इस आंखों देखी घटना के बारे में बताया, जो कि चौंकाने वाला था।

जैसा कि ट्रक ड्राइवर अजय कुमार ने बताया कि – ‘सात जून की रात मैं रायपुर की तरफ से महासमुंद जा रहा था। इस दौरान देखा कि आरंग महानदी के ब्रिज के ऊपर एक ट्रक रांग साइड में तेजी से रायपुर की तरफ आ रहा है। ट्रक को लेकर आशंका हुई। एक हाथ से ट्रक की स्टेयरिंग पकड़ी और दूसरे हाथ से मोबाईल से वीडियो बनाने लगा। इसके बाद एक-एक कर लोग चलते ट्रक से नदी की तरफ कूदने लगे।

मैंने उन्हें देखकर जोर से चिलाया भी कि मत कूदो, मर जाओगे। इसके बाद आगे निकल गया। मुझे नहीं पता था कि ट्रक में मवेशी हैं। कुछ दिन बाद समाचार पत्र और अन्य माध्यमों से पता चला कि आरंग महानदी में कुछ गौ-सेवकों द्वारा ट्रक ड्राइवर सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मेरे पास वीडियो घटना वाले दिन का था। ट्रक ड्राइवरों का वाट्सएप ग्रुप बना हुआ है, जिसमें वीडियो को डाल दिया था।’

पुलिस दर्ज करेगी ड्राइवर का बयान :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आरंग थाना पुलिस ने बताया है कि वो अब ओडिशा से ड्राइवर को बुलाकर पूछताछ कर बयान लिया जायेगा। उसके बाद बयान के आधार पर केस की दिशा तय होगी। इतना ही नहीं, वीडियो की सत्यता की भी जांच की जायेगी। वहीं ओरिजनल वीडियो को जांच के लिए लैब भी भेजा जाएगा।

सामने आया था यह पूरा मामला :

सात जून को मवेशी तस्कर उत्तर प्रदेश, सहारनपुर निवासी सद्दाम कुरैशी, चांद मियां और गुड्डू खां की पुल से गिरकर मौत की घटना सामने आई थी। सद्दाम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। घटना के बाद गौ-सेवकों पर मवेशी कारोबारियों की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद पुल से फेंकने के आरोप लग रहे थे, जिसके बाद पुलिस पर मुस्लिम समाज ने दबाव बनाया तो गौसेवकों पर कार्यवाही की जाने लगी।

इस मामले की जांच के लिए एसआइटी टीम भी गठित की गई थी। टीम ने मामले की जांच करते हुए पांच आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में पुलिस ने जो बातें लिखी हैं, वे इस वीडियो से मिलती हुई हैं। रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा, आरंग महानदी में हुई घटना का वीडियों सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो बनाने वाले की पहचान कर ली गई है। ट्रक ड्राइवर ने वीडियो बनाया है। पूछताछ के लिए उसे बुलाया गया है। ट्रक ड्राईवर को बुलाकर पूछताछ की जायेगी और मामले की जानकारी ली जायेगी। ट्रक ड्राईवर का बयान दर्ज किया जायेगा।

जांच पर लगा था आरोप, कई संगठनों ने किया था प्रदर्शन :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

घटना के बाद आरोप लगा था कि भाजपा, बजरंग दल और गौ-सेवकों से जुड़े लोगों ने तीन युवकों को पीट-पीटकर मार डाला है। पिछले माह घटना को लेकर राजनैतिक घमासान छाया रहा, जिसमें कांग्रेस और मुस्लिम संगठन तीन युवकों की हत्या की बात कहते हुए प्रदर्शन करते रहे, अब उसमें वीडियो ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वीडियो पुलिस की जांच को पुख्ता कर रहा है। जांच में और गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने भी यह कहा है कि तीनों युवकों की मौत पिटाई से नहीं, उनके पुल से नदी में कूदने के कारण हुई है। इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों हर्ष मिश्रा, राजा अग्रवाल, मयंक शर्मा, तनय लुनिया और नवीन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है, घटना को लेकर इनके ऊपर केस दर्ज कर लिया गया था, जिसको लेकर अब नया मोड़ सामने आया है।