सैकड़ों करोड़ रोज कमाने वाले सौरभ और रवि पर पुलिस लगातार कस रही है शिकंजा, अब सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : दुबई भागकर जाने के बाद भी महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ रायपुर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े मुख्य आरोपियों को भारत लाने के लिए कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है, जल्द ही ये आरोपी राजधानी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। खबर सामने आई है कि पुलिस हेड क्वार्टर के जरिए केंद्रीय गृह मंत्रालय जायेगी। भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के दुबई में होने की सूचना पुलिस को मिली है। दोनों के खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया गया है। साथ ही साथ रेड कॉर्नर नोटिस, कुर्की संबंधी दस्तावेज और आरोपियों के प्रत्यर्पण को लेकर जरूरी दस्तावेज तैयार किए गए हैं। इसके पहले दुर्ग पुलिस ने भी पत्र लिखा था।

ऑनलाईन सट्टे पर कार्यवाही को लेकर जानकारी लगातार सामने आ रही है, जानकारी के अनुसार सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अभी दुबई में हैं। पुलिस के पास दोनों के अपराध से जुड़े पर्याप्त सबूत हैं। साथ ही साथ अब भी जिन खातों से ट्रांजेक्शन हो रहा है उन खातों को पुलिस दोबारा ऑडिट करा रही है। तहकीकात में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां खाता धारकों को ये पता नहीं था कि उनके खाते में किस तरह का ट्रांजेक्शन हो रहा है। इसलिए ऐसे खाता धारकों को विवेचना से पुलिस बाहर रखेगी। वहीं जो लोग भौतिक तरीके से और पूरी तरह से पैसों के ट्रांजेक्शन में शामिल हैं, उन्हें पुलिस की जांच का सामना करना पड़ेगा। महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के खिलाफ ईडी और भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से लगातार यूएई की सरकार से संपर्क किया गया है। सट्टे के सरगनाओं पर लगातार कार्यवाही आगे बढाई जा रही है।

ईओडब्ल्यू भी कर रही तैयारी :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को दुबई से छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी कर रही है। 19 जुलाई को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में ईओडब्ल्यू ने 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। इसमें सौरभ, रवि और शुभम सोनी को फरार बताया है। सरकार इन आरोपियों को दुबई से रायपुर लाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी रवि उप्पल को दुबई से भारत लाने के लिए रायपुर की स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है, अब उनके प्रत्यर्पण को लेकर कार्यवाही आगे की जायेगी।

चार हजार के करीब पैनल चलाने वाले :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

ऑनलाईन सट्टेबाजी एप के जरिए सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने देश में लगभग चार हजार पैनल ऑपरेटरों का नेटवर्क खड़ा किया है। हर पैनल ऑपरेटर के पास 200 से ज्यादा ग्राहक हैं जो सट्टा लगाते थे। कहा जा रहा है कि इस तरह से दोनों रोजाना 200 करोड़ की कमाई कर रहे हैं। अपनी इसी काली कमाई से संयुक्त अरब अमीरात में अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया है, उनके पास काफी पैसे हो गये है। अब भी उनके कारोबार लगातार चल रहा है।