सहपाठी छात्रा से जन्मदिन मनाने के बहाने होटल में किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक विडियो लड़की के पिता तक पहुँचा।

इंदौर(म.प्र.) : लसूड़िया पुलिस ने बीटेक के छात्र को दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथ पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।आरोपी को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है।एसआई खुशबू परमार के मुताबिक आरोपी जतिन मालवीय है। वह छात्रा के साथ ही पढ़ाई करता था। एक साथ पढ़ने से कारण दोनों में दोस्ती हो गई थी।साथ में पढ़ने वाले छात्र ने छात्रा को जन्‍मदिन की पार्टी दी। दोनों बाहर होटल में गए। वहां रुके। छात्रा ने आरोप लगाया है कि इस दौरान छात्र ने उससे दुष्‍कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इस मामले में छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा का आरोप है कि जतिन जन्मदिन पर उसको बाहर ले गया था। रात होने पर वह होटल में रुका और छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका आपत्तिजनक अवस्था में उसका वीडियो भी बना लिया।कुछ दिनों पूर्व छात्रा के पिता ने वीडियो देखा तो चौक गए। पीड़िता ने स्वजन को वस्तुस्थिति बताई और आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई। सोमवार को पुलिस ने जतिन को गिरफ्तार कर लिया।