विस्फोट की घटना में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार, ग्रामीणों की हत्या में थे शामिल।

बीजापुर : छत्तीसगढ़ लगातार नक्सली समस्या से जूझ रहा है, राज्य सरकार इसके लिये लगातार प्रयास कर रही है, सरकार नक्सलियों के उन्मूलन के लिये लगातार अभियान चल रही है। वहीँ बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी और थाना गंगालूर की टीम पीड़िया, मुतवेंडी, अंडरी, की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा अंडरी से 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सामने आया है कि ये सभी नक्सली 30 दिसंबर को कांवडगांव पीडिया के जंगल में पुलिस पार्टी पर विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। इनमे से एक नक्सली ने भण्डारपाल पुजारीपारा ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या करने वाले नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ये किये गये गिरफ्तार गिरफ्तार :

1. भीमा कारम ऊर्फ डुम्मा पिता कन्ना कारम उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा अंडरी थाना गंगालूर 

2. अंडरी आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य जोगा कलमू ऊर्फ बेटिया पिता सोना उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी अंडरी थाना गंगालूर 

3. अंडरी आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य सुक्कू कारम ऊर्फ सन्नू पिता बोटी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी अंडरी  थाना गंगालूर 

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA