आज से लागू होंगे FASTag के नए नियम, तीन साल पुराना होने पर करवाना होगा KYC….।

नई दिल्‍ली : केंद्र सरकार की ओर से निजी वाहनों के साथ ही सभी तरह के वाहनों पर FASTag को अनिवार्य किया जा चुका है। अनिवार्य किए जाने के बाद अब फास्‍टैग को उपयोग करने के नियमों में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी एनपीसीआई की ओर से पहले ही दी गई थी। अब किस तरह के बदलाव किए गए हैं। जानते हैं…..

अगर आप भी रोड ट्रिप पर जाते हैं तो नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर टोल जरूर भरते होंगे। टोल भरने के लिए आप भी का इस्‍तेमाल करते होंगे क्‍योंकि टोल टैक्‍स के लिए इसे पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है। लेकिन अब इसके नियमों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसकी जानकारी एनपीसीआई की ओर से पहले ही दी जा चुकी है। इन नियमों में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

तीन साल पुराने फास्‍टैग की KYC जरूरी :

जानकारी के मुताबिक अब हर तीन साल में फास्‍टैग के लिए दोबारा से केवाईसी करनी होगी। 31 अक्‍टूबर 2024 तक ऐसे फास्‍टैग की केवाईसी करवाना जरूरी है। केवाईसी न करवाने पर फास्‍टैग को ब्‍लैकलिस्‍ट भी किया जा सकता है।

बदलने होंगे पांच साल पुराने फास्‍टैग :

अगर किसी गाड़ी में पांच साल या उससे ज्‍यादा पुराना फास्‍टैग उपयोग किया जा रहा है तो अब वह अमान्‍य हो जाएगा। इसकी जगह नया फास्‍टैग जारी करवाना होगा।

फास्टैग KYC के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • NREGA जॉब कार्ड
  • वाहन की RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ऑनलाइन KYC कराने का तरीका:

  • IHMCL फास्टैग पोर्टल पर जाएं।
  • अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
  • “My Profile” पर क्लिक करें।
  • KYC स्टेटस चेक करें।
  • “KYC” टैब पर क्लिक करें और कस्टमर टाइप चुनें।
  • ID प्रूफ, एड्रेस समेत आवश्यक विवरण भरें।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं FASTag KYC अपडेट :

RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, FASTag KYC को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए आपको फास्टैग जारी करने वाले बैंक से संपर्क करना होगा। बैंक शाखा में जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भरें और KYC डॉक्यूमेंट्स समिट करें। इसके बाद बैंक आपके फास्टैग अकाउंट में डिटेल्स अपडेट कर देगा।

किसे करानी है FASTag KYC अपडेट :

जिन लोगों का FASTag 3 साल पुराना है, उन्हें KYC अपडेट कराना अनिवार्य है। वहीं, जिनका FASTag 5 साल पुराना हो गया है, उन्हें इसे बदलना होगा। इसके अलावा, कुछ अन्य नियम भी आज से लागू हो गए हैं।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

नए फास्टैग नियम 1 अगस्त से प्रभावी :

5 वर्ष पुराने फास्टैग को बदलना: 5 वर्ष से अधिक पुराने फास्टैग को बदलना होगा।

3 वर्ष पुराने फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट: 3 वर्ष पहले जारी किए गए फास्टैग के लिए केवाईसी अपडेट होना चाहिए।

वाहन विवरण लिंक करना: वाहन पंजीकरण संख्या और चेसिस नंबर को फास्टैग के साथ लिंक किया जाना चाहिए।

नया वाहन पंजीकरण अद्यतन: नया वाहन खरीदने के 90 दिनों के भीतर पंजीकरण संख्या अद्यतन करें।

डाटाबेस सत्यापन: फास्टैग प्रदाताओं को अपने डाटाबेस का सत्यापन करना होगा।

फोटो अपलोड आवश्यकता: कार के सामने और साइड की स्पष्ट तस्वीरें अपलोड करें।

मोबाइल नंबर लिंक करना: फास्टैग को मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य है।