रायपुर : गौ सेवा कार्यकर्ताओं के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर दोनों पक्षों के रुख आक्रामक है, जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्ष एक – दूसरे के ऊपर गौसेवा के नाम पर तस्करी को अंजाम देने का आरोप लगा रहे है। इन्हीं विवादों के बीच दो थानों में अलग-अलग धाराओं में दो पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज हो गया। गौ सेवक ओमेश बिसेन पर पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक महिला और कुछ युवकों ने हमला कर दिया। ओमेश बिसेन पर दोनों ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट की गई। दूसरी तरफ, सिविल लाइन थाने में एक महिला ने ओमेश बिसेन के खिलाफ महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का अपराध दर्ज कराया है।
मारपीट करते वीडियो बनाया :
घटना को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार गौ सेवा से जुड़े ओमेश बिसेन मंगलवार की रात लगभग 10 बजे राधास्वामी नगर में साईं मंदिर के पास एक क्लीनिक गए थे। इसी दौरान पिंकी ठाकुर और शिवम ठाकुर पहुंचे, जहाँ उनके साथ कुछ अन्य लोग भी साथ में थे। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए ओमेश बिसेन से अचानक मारपीट शुरू कर दी। डंडा और हाथ-मुक्के से दोनों ने गौसेवक ओमेश बिसेन से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने मारपीट करते हुए, माफी मांगने का वीडियो भी बनवाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट से घायल बिसेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज और मुलाहिजा करवाया गया। ओमेश बिसेन की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट करने वाले पिंकी ठाकुर और शिवम ठाकुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी का आरोप :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
वहीँ उपरोक्त घटना के बाद एक अन्य पक्ष द्वारा दूसरी तरफ ओमेश बिसेन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में राजातालाब निवासी रूपाली चौधरी ने अपराध दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार फेसबुक लाइव में कुछ महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी कर रहा था। इसके अलावा उन्हें भी अपशब्द बोला गया है। इसके अलावा ओमेश बिसेन ने गौ सेवा से जुड़ी महिलाओं के बारे में भी अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया था। रूपाली ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इसके बाद पुलिस ने ओमेश बिसेन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, और मामले को लेकर जांच की जा रही है।
ओमेश बिसेन ने दर्ज करवाई थाने में रिपोर्ट :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
पिंकी ठाकुर और शिवम ठाकुर और समर्थकों ने गौ सेवक ओमेश बिसेन के साथ मारपीट की है। घायल अवस्था में ओमेश बिसेन ने देर रात पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर ओमेश बिसेन ने मीडिया को बताया को बताया कि गौ तस्करों के खिलाफ काम करने के कारण वो लगातार मुझे बदनाम करने और हानि पहुँचाने की चेष्टा कर रहे है, जिसमें कुछ फर्जी गौसेवक भी उनका साथ दे रहे है। यह काम साजिश के तहत किया गया है, गौ तस्कर मेरे घर बालाघाट तक मुझे मारने पहुंचे थे और लगातार वो इस प्रकार का कोई ना कोई षड्यंत्र लगातार कर रहे है। अब भी जो मेरे ऊपर हमला हुआ इसमें महिला के साथ अन्य लोग भी थे, जिसके कारण महिला ने जबरदस्ती अपशब्दों का बहाना बनाकर हमला किया है, महिला कौन है मुझे नहीं मालूम है, उससे कभी सामना नहीं हुआ। झूठे आरोप लगाकर जबरन माफ़ी मंगवाई गई है इस मामले को लेकर फर्जी लोगों के खिलाफ ओमेश बिसेन ने विडियो जारी करने की बात कही है।