कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के घने जंगलों के बीच में एक 13 वर्षीय बच्ची का कंकाल मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से बच्ची के बाल, हड्डियां, कपड़े व अन्य चीजें बरामद की हैं। जांच के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की एक बच्ची सविता बैगिन की है। जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवती की सड़ी गड़ी लाश गांव के चोपी जंगल के चार पेड़ के में अपनी गुलाबी रंग के दुपट्टा में फांसी पर लटका मिला। शरीर का मांसपेशी गलकर गिर चुकी है व शव शरीर का कंकाल धटना स्थल के आसपास जमीन में दूर दूर तक पड़ा है।घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण किया गया।मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है।
घने जंगल में ऊंचे पेड़ पर लटका मिला कंकाल :
दरअसल यह पूरा मामला कवर्धा जिले के आगरपानी गांव का है। जहाँ पर चौंपी के घने जंगल के बीच में ऊंचे पेड़ पर ग्रामीणों ने कंकाल को लटकते देखा। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाल, कपड़े व हड्डियाँ बरामद किया है। वहीं कंकाल की शिनाख्ती के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की ही रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची सविता बैगिन की है, जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। तभी ग्रामीणों को इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल से बाल, कपड़े और हड्डियां बरामद कीं। कंकाल की पहचान करने के बाद पता चला कि कंकाल 13 साल की लड़की सविता बागिन का है, जो इसी गांव में रहती थी और पिछले 4 महीने से लापता था।घटनास्थल पर मिले कपड़ों से आशंका जताई जा रही है कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं, जैसे युवती पेड़ पर इतनी ऊंचाई तक कैसे चढ़ गई।
क्या है कारण, तलाश में जुटी पुलिस :
वहीँ घटनास्थल पर मिले कपड़े से आशंका जताई जा रही है, कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। वहीँ इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं कि, आखिर बच्ची उतने ऊंचे पेड़ पर कैसे चढ़ गई। फिलहाल पुलिस ने मामले के हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।



