जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के घर ACB का छापा,

बिलासपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे लगातार जारी है, आये दिन कोई ना कोई अधिकारी इसकी गिरफ्त में आ रहा है, अब जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के निवास पर शनिवार के तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने दबिश दी है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है, एंटी करप्शन ब्यूरो ने सीधा छापा मारा है, जिससे अधिकारी को कोई मौका ना मिल सके। इसके कारण जिले के अन्य अधिकारियों को भी काफी देर तक इसकी भनक नहीं लग पाई। सुबह जब कालाेनी के निवासी जागे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। फिलहाल एसीबी के अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी के निवास पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सामने आया है कि नूतन कालोनी में रहने वाले जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू मूल रूप से कवर्धा के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि उन पर भ्रष्ट्राचार के आरोप है। शिकायत के आधार पर शनिवार के तड़के एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने टीआर साहू के नूतन कॉलोनी स्थित मकान में दबिश दी है। इस कार्यवाही की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई। इसके कारण जिले के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग सकी। बताया जाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी के कवर्धा स्थित मकान में भी दबिश दी गई है। फिलहाल कार्यवाही और शिकायतों की जानकारी नहीं मिल पाई है। एंटी करप्शन ब्यूरो यहाँ पर अपनी कार्यवाही कर रहा है। आगे की जानकारी अभी नही मिल पाई है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA