भिलाई : बिलासपुर सामान उपर चढ़ाने वाली लिफ्ट का हादसा अभी लोग भूले भी नहीं है कि फिर एक रोंगटे खड़े करने वाला हादसा सामने आ गया है। हादसे को लेकर खबर मिली है कि भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ अपार्टमेंट के चौथे माले से लिफ्ट के गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों के पैर की हड्डियां टूट गईं है। एक बुजुर्ग के कमर में गहरी चोट आई है। हादसे के समय लिफ्ट में दो छोटे बच्चे भी थे, जो बाल बाल बच गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी वालों में बिल्डर के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने बिल्डर पर कार्यवाही की मांग की है। हादसे को लेकर गनीमत रही की किसी की मौत नहीं हुई।
शकुंतला अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे ये घटना हुई। अपार्टमेंट के चौथे माले पर रहने वाले गंगाराम अहिरवार (69), पत्नी झलकी अहिरवार (65) और रिश्तेदार दुलारी भांडेकर (48) व नितेश अहिरवार (31) दो छोटे बच्चों को लेकर नीचे आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट में घुसे और गेट बंद किया, लिफ्ट तेजी से नीचे आ गई, जिससे सभी लोग काफी घबरा गये और इतने में लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिर गई।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
नीचे लगे स्प्रिंग से टकराने के बाद लिफ्ट फिर से ऊपर उछली और इससे सभी लोग घायल हो गए। हादसे में झलकी अहिरवार, दुलारी भांडेकर और नितेश अहिरवार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और कमर में भी चोट आई। वहीं गंगाराम अहिरवार के कमर में चोट लगी हैं। यह अपार्टमेंट शकुंतला ढाहते की जमीन पर बनी है और इस्पात नगर निवासी वकील खान व एक अन्य व्यक्ति इसमें पार्टनर है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी आक्रोश है। इस घटना से अन्य रहवासी भी दहशत में आ गये है, यह हादसा किसी के साथ भी हो सकता था।



