कवर्धा : राज्य में पहली बार कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन किया गया था, जिसको लेकर कांवड़ियों ने काफी ख़ुशी जताई और क्षेत्रवासी भी काफी खुश हुये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दोनों साथ में छत्तीसगढ़ के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने सैंकड़ों किमी पदयात्रा कर जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा किया, इससे वहां उपस्थित लोगों में ख़ुशी का माहौल फ़ैल गया। भोरमदेव में भगवान शिव का दरबार कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के बोल बम और हर हर महादेव के नारों गूंज उठा, इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि, सावन का महिना चल रहा है, और हर सोमवार भगवान शिव के मंदिर में श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुँचते है, आज सावन का तीसरा सोमवार है। भोरमदेव सहित अन्य शिवालयों में आज कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी हुई है। भक्तजन महादेव की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचे हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में पहली बार अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन किया गया है। जिसके तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सीएम शर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।
भगवान शंकर का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना :
इसके बाद सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने भोरमदेव में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को संबोधित करते हुए सभी को सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, भगवान भोलेनाथ की कृपा हम पर सदा बनी रहे। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव, बम-बम भोले के नारों से गूंज उठा। यहाँ मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालु काफी खुश हुये।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
फिर इसके पश्चात् मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वहां पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। सभी के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। इस तरह सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर कवर्धा में भव्य आयोजन किया गया था। यहाँ कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण व्यवस्थायें की गई थी, आयोजन काफी विशाल स्तर पर था।



