अंबानी के घर पर वक्फ बोर्ड ने ठोंका दावा, मचा हड़कम्प।

नई दिल्ली : अंबानी का 25 मंजिला घर क्या वक्फ बोर्ड की जमीन पर बना है, क्या अंबानी के घर के बाहर बुलडोजर जाने वाला है? आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किस दावे के आधार पर कहते हैं कि मेरी सरकार वहां होती तो अंबानी का घर गिरवा देता? वो वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी है? हमने केजरीवाल के दावे को समझने की जब कोशिश की तो पता चला पूरी कहानी साल 2015 में तुल पकड़ती है, जब अंबानी की जमीन सौदे पर वक्फ बोर्ड ने न सिर्फ सवाल उठाए, बल्कि महाराष्ट्र विधानसभा तक ये रिपोर्ट पहुंच गई है, जिसमें स्पष्ट लिखा हुआ था मुकेश अंबानी ने एंटीलिया बनाने के लिए साल 2002 में 4,532.39 स्क्वेयर मीटर वाला प्लॉट 21.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उस समय ये जमीन वक्फ बोर्ड की थी। ऐसी जमीनों को बेचने के लिए वक्फ बोर्ड के दो तिहाई सदस्यों का बहुमत जरूरी होता है। उस समय बोर्ड में 9 सदस्य थे, जिसमें से 5 सदस्य ही अंबानी को जमीन बेचे जाने के पक्ष में थे, जबकि नियम के मुताबिक 6 से ज्यादा सदस्यों की सहमति जरूरी थी, ये विवाद इतना बढ़ गया था कि रिटायर्ड जज एटीएके शेख को इसकी जांच सौंपी गई और अगस्त 2002 में ये डील सही पाई गई। अब इसको लेकर वक्फ बवाल सामने आ रहा है।

नवंबर 2002 में अंबानी को ये जमीन ट्रांसफर करने के आदेश दिए गए, लेकिन ये विवाद नहीं थमा, बल्कि साल 2019 में अरविंद केजरीवाल ने कई मुस्लिमों के सामने ये दावा किया कि अंबानी का घर वक्फ बोर्ड की जमीन पर बताया जाता है। अगर हमारी सरकार वहां होती तो हम वो घर गिरवा देते। इस बयान को लेकर भी काफी बवाल हुआ था।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

अरविंद केजरीवाल का ये बयान इस बार फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि मोदी सरकार वक्फ बोर्ड को लेकर एक ऐसा कानून लाने जा रही है, जिसके बारे में सुनकर ही तुष्टिकऱण की सियासत करने वाले नेताओं के होश उड़े हुए हैं। ओवैसी से लेकर अखिलेश तक ये सोच रहे हैं कि अब क्या होगा, हो सकता है संसद भवन में इस बिल को रोकने की कोशिश की जाए, लेकिन कहते हैं मोदी सरकार जो ठान लेती है उसे करके ही रहती है, चाहे वो तीन तलाक वाला कानून हो या फिर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने वाला कानून। वहीँ इस बार किसी भी काम करना मोदी सरकार के लिये अग्निपरीक्षा जैसा है।

हर बार चुनौतियां आई हैं, हर बिल को पेश करते वक्त सवाल उठे हैं। पर कृषि कानून की तरह पीछे हटने के मौके काफी कम ही नजर आए हैं। फिलहाल अगर कोई आपसे कहे कि अंबानी के घर के बाहर बुलडोजर पहुंचने वाला है तो चौंकिएगा मत, बल्कि ये रिपोर्ट दिखाकर बता दीजिएगा कि पूरी कहानी क्या है, जिस वक्फ बोर्ड पर तमाम जमीनों पर कब्जा करने के आरोप लगते रहे हैं, उस पर कैसे कोई कब्जा जमा लेगा, ये सोचने वाली बात है। अब बात यही है कुल मिलाकर की इस पर मोदी सरकार कानून में बदलाव करने वाली है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस मामले की पूरी जानकारी हम आपको शाम तक देने का प्रयास करेंगे