रायपुर से प्रयागराज के लिये 16 अगस्त से शुरू होगी हवाई यात्रा, इतना रहेगा भाड़ा….।

रायपुर : राजधानी से जल्द ही शुरू हो रही कई शहरों के लिये हवाई यात्रा। अब उसी को लेकर इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 16 अगस्त से रायपुर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जा रही है। इस सीधी फ्लाइट में प्रयागराज की यात्रा आप 4500 से 5000 रुपये के बीच कर सकते है। विमानन कंपनी द्वारा रायपुर से प्रयागराज के लिए शुरुआती किराया 4500 रुपये से शुरू किया जा रहा है। इससे कई यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस प्रकार रहेगा हवाई यात्रा का शेड्यूल फ्लाइट क्रमांक 6ई7302 रायपुर से प्रयागराज के लिए दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 1.25 बजे प्रयागराज पहुंचेगा। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7371 प्रयागराज से रायपुर के लिए दोपहर 1.50 बजे उड़ान भरेगी और 3.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेगी। काफी समय से रायपुर से प्रयागराज के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। इससे पहले भी रायपुर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट उड़ान भरती थी, लेकिन पिछले वर्ष अक्टूबर में इसे बंद कर दिया गया। इस फ्लाइट के बंद होने के बाद से ही यहां के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी। अब यह फिर से शुरू हो गई है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

रायपुर विमानतल से जनवरी से लेकर जुलाई तक बीते सात महीने में 14 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई, लगातार यहाँ से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। विमानतल में रिटेल फास्टफूड सेंटर के साथ ही बस्तर आर्ट की भी दुकानें है। साथ ही कपड़ों का भी रिटेल स्टोर है।