रायपुर : दो दिनों तक धूप खिलने के बाद अब फिर मौसम में बदलाव होगा। मानसूनी तंत्र के प्रभाव के चलते मंगलवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश की संभावना है। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी निकली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। सोमवार को वर्षा का ज्यादा प्रभाव नहीं था। सर्वाधिक वर्षा कटेकल्याण स्टेशन (जिला दंतेवाड़ा) में 5 सेमी हुई। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है। बारिश न होने और धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, मौसम में हलकी गर्माहट बढ़ी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी इस प्रकार ही बना रहेगा। अभी तो पूरा अगस्त बाकी है और शेष दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार है।
मौसम को लेकर वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब उत्तर पूर्व राजस्थान और उसके आसपास स्थित है। इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए क्रमिक कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र में अगले 12 घंटे में बदल जायेगा। साथ ही मानसून द्रोणिका पूर्व दक्षिण की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश भी हो सकती है। आंधी और तूफान की सम्भावना नहीं जताई गई है, मौसम में शाम तक ही बदलाव होने की सम्भावना है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



