महादेव सट्टा एप में तीन और गिरफ्तार, 100 फोन और 500 सिम कार्ड जब्त, सामने आई ये हैरान करने वाली जानकारी….।

रायपुर : महादेव सट्टा एप पर लगातार प्रयासों के बावजूद रोक नहीं लग पा रही है, इनका काम बड़े स्तर पर जारी है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने पिछले छह दिनों के दौरान चार राज्यों छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। इस दौरान ओटीपी सेंटर संचालित करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक भारत ज्योति पांडेय रोहतास, बिहार से पकड़ा गया, जबकि दो अतुल सिंह व विश्वजीत राय छत्तीसगढ़ के भिलाई से पकड़े गए है। पकड़े गए गुर्गे बिहार और छत्तीसगढ़ के तीन सेंटर संचालक प्रमुख दुबई में बैठे महादेव सट्टा के प्रमोटर के लिए सेतू का काम करते थे। भिलाई निवासी अतुल सिंह, विश्वजीत राय और बिहार के रोहतास निवासी भारत ज्योति पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

ओटीपी सेंटर का भंडाफोड़ करने जांच एजेंसी ने राज्य के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे की कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के तार सीधे दुबई से जुड़े हुए हैं। इनके कब्जे से 100 से ज्यादा मोबाइल फोन, लैपटॉप के साथ 500 से अधिक सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। ईओडब्ल्यू ने आरोपियों को छह दिन की रिमांड पर लिया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, देशभर में चलने वाले पैनल से जुड़े हुए वाट्सएप नंबर अलग-अलग राज्यों में सेंटर बनाकर रखे गए हैं, जिन्हें ओटीपी सेंटर के नाम से जाना जाता है। इन्हें फिजिकल सिम को रिचार्ज करने और ओटीपी प्राप्त करने के लिए रखा गया है, जबकि इन नंबरों का वाट्सएप दुबई के हेड ऑफिस से चलाया जाता है। इन नंबरों को महादेव एप से जुड़े अलग-अलग प्लेटफॉर्म रेड्डी अन्ना, फेयर प्ले, लोटस, लायन बुक, डायमंड बुक, सीबीटीएफ बुक, अंबानी बुक आदि के कस्टमर केयर नंबर के नाम से जाना जाता है। इन नंबरों के व्हाट्सएप में मैसेज करने से ऑटो जनरेटेड मैसेज प्राप्त होते हैं कि किस अकाउंट में पैसे भेजने हैं, सट्टा खेलने के लिए कैसे आइडी मिलेगी। इस तरह से यह खेल लगातार अपने चरम पर है।

राशि भेजने कार्पोरेट अकाउंट का प्रयोग :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ओटीपी सेंटर चलाने वाले दुबई रकम ट्रांसफर करने ऊंची कमीशन पर कॉर्पोरेट बैंक खाते भी दिए जाते थे। पुलिस के साथ जांच एजेंसी ने अब तक महादेव सट्टा के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके द्वारा सेविंग और करंट अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए जाते रहे हैं। मामले की तहकीकात में आरोपियों से देशभर में संचालित महादेव सट्टा के पांच सौ पैनल ऑपरेटर से जुड़े होने की जानकारी मिली है। जांच एजेंसी की इस तरह की यह पहली कार्यवाही है, जिसमें किसी सेंटर के माध्यम से पैनल से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है।

मुंबई से भी पांच सटोरिये गिरफ्तार :

महादेव सट्टा एप का पैनल लेकर सट्टा संचालित करते पांच सटोरियों को भी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश के जबलपुर के कपिल मेहरा, शेखर कुकरेजा व अनमोल और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रोहित पंजवानी व सागर चेतवानी शामिल हैं। सभी आरोपियों को मुंबई के जूहू तारा स्थित एक होटल से पकड़ा गया है। उनके पास से दो लैपटॉप, 15 मोबाईल फोन और 11 हजार रुपये जब्त किए गए।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/