कांचीपुरम (तमिलनाडु) : हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान चरम होता रहता है, कई बार शर्मनाक घटनायें आने में कोई कमी नहीं होती। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में एक गीत राधा तेरी चुनरी राधा उसमें गीत के बीच में शब्द आता है S*X-E राधा, जिसको लेकर कई लोगों को यह शब्द हमेशा चुभता रहता है, ऐसे ही बॉलीवुड में हिन्दू धर्म का गहरे स्तर तक अपमान कई बार सामने आया है। ऐसे ही अब तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूजा के दौरान आयोजकों के द्वारा विवादित होर्डिंग बनवाने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।
विवाद बहुत ज्यादा बढ़ने के बाद अब इस होर्डिंग को हटा दिया गया है, जिसकी तस्वीरें तो वायरल हो चुकी है और धार्मिक भावना को भी ठेस लग चुकी है, अब उसका क्या? आपको बता दें कि जिले में आडी उत्सव के लिए एक होर्डिंग बनवाई गई थी। धार्मिक आयोजन के लिए बनवाई गई इस होर्डिंग में ‘मिया खलीफा’ की तस्वीर लगा दी गई है। इस होर्डिंग में मिया खलीफा की तस्वीर को देवी अम्मन के साथ लगाया गया है। वहीं होर्डिंग सामने आने के बाद इसका जमकर विरोध हुआ।
विवाद के बाद उतारी गई होर्डिंग :
पूरा मामला तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले का है। यहां ‘आडी उत्सव’ के दौरान एक धार्मिक होर्डिंग में मियां खलीफा की तस्वीर ने सनसनी मचा दी है। यह होर्डिंग देवी अम्मन (मां पार्वती) की पूजा के लिए लगाया गया था, जो तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हर गांव में हजारों लोगों की उपस्थिति के साथ इस त्योहार का आयोजन कई दिनों तक चलता है। वहीं इस त्योहार के दौरान इस तरह की घटना पर लोगों ने भारी आक्रोश जताया। हालांकि घटना के सामने आते ही पुलिस ने इस विवादित पोस्टर को तत्काल हटवा दिया। इस घटना को लेकर काफी बवाल मचा।
क्या होता है आडी त्योहार :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आडी त्योहार तमिलनाडु में मनाया जाता है। खास तौर पर इसे बारिश और नदियों की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार में मां अम्मन (पार्वती) के मंदिरों में पूजा-अर्चना का काम किया जाता है। ये त्योहार कई दिनों तक मंदिरों में मनाया जाता है। इसमें विभिन्न आयोजन कराए जाते हैं। इस दौरान लोग मंदिरों में जाकर पूजा करते हैं। इसके अलावा कलश यात्राएं भी निकाली जाती हैं। त्योहार के दौरान लोग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
वहीं आडी त्योहार तमिलनाडु की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को एकता और उत्साह के साथ जोड़ता है। इस त्योहार के दौरान लोग नदियों के किनारे पूजा-पाठ करते हैं और अपनी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर मियां खलीफा का फोटो क्यूँ छापा गया, यह समझ से परे है, वहीँ इस पर किसी के माफ़ी मांगने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अगर माफ़ी मांग भी ली जाती है, तो आस्था को ठेस पहुँच गई उसका क्या?



