वक्फ बिल 2024 को लेकर मुश्किल में सरकार, राज्यसभा में नहीं करवा पायेगी पास, सामने आये ये कारण….।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक 2024 पेश किया है, इस बार सत्ता पक्ष के पास पर्याप्त मात्रा में समर्थन की कमी है। इस विधेयक को पेश करने के दौरान विपक्ष ने सदन में इस बिल का विरोध किया। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने एक जेपीसी का गठन किया है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के अलग-अलग राजनीतिक दलों के 21 सांसद शामिल होंगे। इस जेपीसी में कई मुस्लिम सांसदों को भी सदस्य बनाया गया है, जो कि इस मामले में मुश्किल खड़ी कर सकते है। भाजपा सरकार को उम्मीद है कि वह इस बिल को आसानी से दोनों सदनों में पास करा लेगी, लेकिन भाजपा के लिए यह राह इतनी आसान नहीं है। इस बार किसी भी विधेयक को पारित करवाना काफी मुश्किल होगा।

लोकसभा और राज्यसभा में क्या है नंबर्स गेम का खेल :

लोकसभा में भाजपा गठबंधन के पास बहुमत का आंकड़ा है, लेकिन राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है, जो कि इस बार काफी मुश्किल है। लोकसभा में भाजपा गठबंधन के पास 290 सीटें हैं, जिसमें अकेले भाजपा के पास 240 सीटें हैं और उसके सहयोगी दल चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी 16, JDU 12, LJP (R) 5 सीट शामिल हैं। ऐसे में भाजपा यह बिल लोकसभा में आसानी से करा लेगी, लेकिन राज्यसभा में कैसे बिल पास होगा? यह सवाल लगातार उठ रहा है।

नवीन पटनायक और वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने राज्यसभा में बिगाड़ दिया है खेल :

राज्यसभा में वर्तमान 226 सांसद हैं। हालांकि, इस सदन में सांसदों की संख्या 245 है। अभी 7 राज्यों में राज्यसभा सांसद का चुनाव होना बाकी है। इस लिहाज से राज्यसभा में किसी भी बिल को पास कराने के लिए कम से कम 114 सीटों की जरूरत है। सदन में भाजपा गठबंधन के 86 सांसद हैं. वहीं, विपक्ष के पास 140 सांसद है. हालाँकि, भाजपा ने नवीन पटनायक और वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी की मदद से कई बिल पास करवाए हैं, लेकिन अब हालात काफी बदल गए हैं। लेकिन फिर भी उम्मीद है, कि इसे सरकार पास करवा लेगी।

बुरी तरह फंस गई है भाजपा? :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

राज्यसभा में और लोकसभा में नवीन पटनायक की पार्टी BJD और वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YRS Congress भाजपा के खिलाफ है और विपक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। मौजूदा समय में BJD के 9 राज्यसभा सांसद हैं और YRS Congress के 11 राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में राज्यसभा में कई अहम बिल लटक सकते हैं। अगर यह बिल पास हो जाता है तो आगे के बिल भी आसानी से पास हो सकते है।

दोनों पार्टियों ने वक्फ को लेकर किया बड़ा ऐलान :

नवीन पटनायक की पार्टी BJD और वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YRS Congress ने ऐलान किया है कि वक्फ से जुड़े बिल का समर्थन नहीं करेंगे। भाजपा के लिए ये बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इन दोनों पार्टियों के बगैर यह बिल राज्यसभा में पास नहीं हो सकता है। ऐसे में इन दोनों पार्टियों ने वक्फ बिल को लेकर अपना पक्ष साफ कर दिया है और वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YRS Congress ने लोकसभा में इस बिल पर ऐतराज जताया।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

अब नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने साफ कह दिया है कि वह किसी भी हालत में किसी भी मुद्दे पर भाजपा का समर्थन नहीं करेगी, क्योंकि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेडी को बुरी तरह हराया था। तब से नवीन पटनायक भाजपापी के साथ आर-पार के मूड में हैं। वहीँ देशहित और हिंदू हित के मुद्दे पर भाजपा इनसे समर्थन लेने के प्रयास करेगी।