शातिर महिला चोर गैंग राजधानी पुलिस की गिरफ्त में, चुटकियों में उड़ा देती थी गले से चेन।

रायपुर : राजधानी में चोरों के हौंसले काफी बुलंद है, अधिकांश चोरियों में बाहरी गिरोह का हाथ होता है, ऐसे ही रायपुर की पुलिस ने उत्‍तर प्रदेश की महिला चोर गैंग का खुलासा किया है, जिसमें एक पुरुष सहित पांच शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पुलिस को तीन सोने की चैन बरामद हुई है। शातिर चोर गैंग महिलाओं के गिरोह के रूप में काम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करती थी। उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली गैंग की ये महिलाएं भीड़भाड़ और मंदिर के स्थान पर महिलाओं को अपना निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करती थी, महिलाओं ले बीच में महिलायें शक के दायरे से दूर होती है, वहीँ महिलाओं की लापरवाही का फायदा उठाकर ये चैन चोरी को घटनाओं को पलक जह्प्कते ही अंजाम दे देती थी।

दरअसल, बीते दिनों रायपुर के ग्राम गनौद में आयोजित कथावाचक प्रदीप मिश्रा महाराज के शिव महापुराण कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर इन महिलाओं ने तीन अलग-अलग महिलाओं के गले से सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू की थी। वहीँ पुलिस ने भी कई बार कहा है भीड़भाड़ वाली जगहों में कीमती चीजों को लेकर सतर्क रहें।

घटना के बाद पुलिस ने शुरू की जांच और संदिग्धों की पहचान :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से पूछताछ की और आरोपियों की पहचान करने के लिए क्षेत्र में वाहनों, होटल, लॉज और ढाबों की जांच शुरू की। इसी दौरान, टीम के सदस्यों ने थाना गंज क्षेत्र में स्थित वेलकम होटल की जांच की, जहां उत्तर प्रदेश के कुछ संदिग्ध महिलाएं ठहरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्‍ध महिलाओं के पास रखे बैग में तीन सोने की चैन मिली। जब पुलिस ने चैन के बारे में पूछताछ की, तो संदिग्ध महिलाओं ने गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे पुलिस को पक्का संदेह हो गया। लेकिन पुलिस की कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्‍वीकार किया ग्राम गनौद में आयोजित शिव महापुराण कार्यक्रम में महिलाओं के गले से चैन चुराई थी। इस तरह ये महिलायें पुलिस की पकड़ में आई।

बरामदगी और आगे की कार्यवाही :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन सोने की चैन बरामद की है और उनके खिलाफ थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। रायपुर पुलिस ने महिला चोर गैंग के जिन सदस्‍यों को पकड़ा है, उनमें पूजा देवी, सुनीता देवी, सपना देवी, आशादेवी, कौशल्या देवी के अलावा एक पुरुष अरविंद कुमार शामिल है। सभी गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।