फरसगांव : नाबालिग युवती से घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को लेकर कोर्ट बड़ी सजा सुनाई है, जहाँ छत्तीसगढ़ के कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में 16 वर्ष से कम उम्र की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायालय (पॉक्सो) कोण्डागांव ने आरोपी देवनाथ नेताम (निवासी सोनाबेड़ा प्लाटपारा) को 500 रूपये जुर्माना और 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने आरोपी पर 500 रुपए का जो अर्थदंड लगाया उसे जमा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
286 दिन से न्यायिक अभिरक्षा में था :
इस मामले में फरसगांव थाने में अपराध क्रमांक 125/2025 दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आरोप सिद्ध हुए। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश FTC (POCSO) कोण्डागांव की विशेष अदालत ने पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी 3 अक्टूबर 2025 से 15 जुलाई 2026 तक कुल 286 दिन न्यायिक अभिरक्षा में रहा, ऐसे में अब आरोपी को आजीवन कारावास में रहना होगा।



