सिपाही पति ने दी पत्नी को थर्ड डिग्री की यातनायें, की दरिंदगी की हद पार, सुनकर कांप जायेगा कलेजा।

मुरादाबाद (उ.प्र) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर चिंता जताई थी। अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक सिपाही का अपनी ही पत्नी को बुरी तरह से टॉर्चर करने की खबर मीडिया की सुर्खियों में छा गई है। उत्तर प्रदेश की पीतल नगरी के नाम से जाना जाने वाला शहर मुरादाबाद का मामला सामने है जहां एक सिपाही ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने की हदें ही पार कर दी है। महिला पर उसके सिपाही पति ने घर में बंद कर मुंह पर कपड़ा बांध कर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया है। आरोप है कि पति ने महिला के पैरों की उंगलियों के नाखून खींचे, प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे की कीलों और पेचकस से जलाया। इतना ही नहीं पति ने महिला को शराब और बीयर पिलाकर बुरी तरह से पीटा। महिला को करंट तक लगाकर यातनाएं दी गईं। तार व डंडे की पिटाई से उसका हाथ टूट गया। महिला के शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं जो जलाया ना गया हो। 

यह घटना मुरादाबाद जिले में पाकबड़ा थाना क्षेत्र की है। जिस किसी ने इस घटना के बारे में सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। कितने अरमानों के साथ माता-पिता अपनी बेटी की जिम्मेदारी उसके पति को देकर उसके साथ भेजते हैं, उसी पति ने पत्नी का ये हाल कर दिया। यहां हैरानी की बात ये है कि आरोपी खुद भी एक सिपाही है जिस पर अपने परिवार के अलावा भी पूरे समाज की सुरक्षा का जिम्मा होता है। आरोपी सिपाही ने न सिर्फ पत्नी की पिटाई की बल्कि प्लायर से उसके नाखून भी उखाड़े और गर्म लोहे से उसकी छाती को दागा और प्राइवेट पार्ट में भी धधकता हुआ लोहा डाल दिया। इस घटना को सुनकर यही लगता है कि आरोपी सिपाही की मानवीय संवेदनाएं खत्म हो चुकी होंगी। इतनी प्रताड़ना के बाद महिला की हालत गंभीर बताई गई है।

आरोपी के पिता और मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार :

अब फिलहाल पीड़िता एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी के पिता और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि आरोपी सिपाही फरार है। आरोपी सिपाही उन्नाव में तैनात है और पिता PAC में दारोगा हैं। पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। आरोपी सिपाही की खोजबीन जारी है।

पीड़िता ने सुनाई पति के क्रूरता की कहानी :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि शादी को 3 साल हो गए है और उसके पति का नाम विकास है। विकास की ये दूसरी शादी है जो उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। महिला ने बताया कि मेरे पति ने मेरे साथ गलत काम किया। शरीर जलाया है और गर्म कीलें लगाई है। बीयर पिलाकर मुझे करंट लगाया। इतना ही नहीं मुझे कभी केबिल तो कभी तार से बहुत मारा। पिछले एक महीने से मुझे बहुत टॉर्चर कर रहे हैं। एक महीने से कभी डंडे से कभी केबिल से और मेरे मुंह को बांधकर कमरे में बंद करके फिर मारा जाता। मेरी छाती पर गर्म लोहे से जलाया गया है। पति ने ये सब अपने माता-पिता की जानकारी में किया है, उन्होंने भी आरोपी को नहीं रोका।  

पीड़िता के बड़े भाई कुलदीप कुछ ठीक से बोल तो नहीं पाए लेकिन इतना कहना जरूर कहा कि मेरी बहन को ससुराल में बहुत मारा पीटा गया है। वहीं, पीड़िता के छोटे भाई अनुज का कहना है कि मेरी बहन के साथ बहुत ज्यादा अत्याचार हुआ है।ससुराल वालों ने इसको बहुत ज्यादा टॉर्चर किया है।  इस घटना के बाद से पीड़िता के मायके वाले काफी गमगीन है, इन्हें समझ नहीं आ रहा क्या किया जाये, वहीँ पीड़िता की हालत काफी नाजुक बताई गई है।

पुलिस अधिकारी ने दी ये जानकारी :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें पीड़िता के सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पति फरार है। उसे भी गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी विकास 2019 बैच का यूपी पुलिस का सिपाही है जो अभी उन्नाव मे तैनात है। जानकारी के अनुसार, अभी वो अवकाश पर है लेकिन उसमे विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। हमने विभाग की तरफ से इसमें पत्राचार भी कर दिया है और सभी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता के बारे में जिसको भी यह जानकारी मिली वो काफी दुखी और हैरान हुये।