स्कूली छात्र देवराज पर चाकू से हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा, हिंदू संगठनों में आक्रोश, सामने आया ये माजरा….।

उदयपुर (राजस्थान) : जिले में दो स्कूली छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना के बाद सांप्रदायिक माहौल बिगड़ गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया है, घटना के बाद यहाँ का माहौल काफी ख़राब हो गया। इस दौरान बाजार बंद कराकर आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में आग भी लगा दी। माहौल खराब होने के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं दूसरी ओर उदयपुर के डीएम अरविंद पोसवाल ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उदयपुर डीएम अरविंद पोसवाल ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सूरजपोल क्षेत्र में शुक्रवार को दो छात्रों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इस चाकूबाजी की घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं छात्र पर हमले की जानकारी मिलते ही आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई गाड़ियों में आगजनी की घटना भी देखने को मिली। हमला करने वाला छात्र कौन था उसकी जानकारी छिपाये जाने रही हिन्दू संगठन काफी आक्रोशित हो गये।

छात्रों के बीच कहासुनी में हुआ हमला :

घटना में शुक्रवार को उदयपुर के सूरजपपोल थाना क्षेत्र में दो स्कूली छात्रों के बीच में आपस में कहासुनी हो गई थी। इसी बीच विवाद में दूसरे छात्र ने देवराज को चाकू मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल स्कूली छात्र देवराज को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, हालत काफी ख़राब बताई जा रही है। डॉक्टरों के द्वारा घायल छात्र का इलाज किया जा रहा है। 

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

दूसरी तरफ छात्र पर चाकू से हमला करने की घटना की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता एमबी अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा सहित पुलिस का भारी जाप्ता एमबी अस्पताल पहुंच गया। यहाँ हिन्दू संगठन काफी आक्रोशित दिखे। घटना से आक्रोशित लोगों ने चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर एरिया की दुकानों को बंद करवा कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार :

सूचना पर हॉस्पिटल में विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, हिंदू जागरण मंच के रविकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंच गए। दूसरी और एमबी अस्पताल में एकत्रित हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अस्पताल परिसर से बाहर निकले और चेतक चौराहे पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी करते हुए चेतक चौराहे पर खुली दुकानों को बंद करवाया। हालांकि बाजार को बंद करवा रहे युवाओं को पुलिस ने समझा कर माहौल को शांत करवाया।

कई गाड़ियों में लगाई आग :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

घटना के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं के द्वारा कई गाड़ियों में आग भी लगा दी गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मामले में प्रदर्शन को बढ़ता देख शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों ने किसी भी अफवाह या बहकावे में ना आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि घायल छात्र का इलाज अच्छे डॉक्टरों की टीम कर रही है। पुलिस ने हमलावर छात्र और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है, छात्र को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस दौरान कुछ लोगों ने कई गाड़ियों में भी आग लगा दी। साथ ही एक मॉल में घुसकर भी तोड़-फोड़ किए जाने की बात सामने आई है।

CM भजनलाल ने गृह राज्यमंत्री और DGP से मांगी रिपोर्ट :

स्कूली छात्रों के विवाद के बाद उदयपुर में भड़की हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गृह राज्यमंत्री और डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सीएम को घटना के बारे जानकारी दी है। फीडबैक लेने के बाद सीएम ने शांति-व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, MLA ताराचंद जैन, MLA फूलसिंह मीणा, समाजसेवी प्रमोद सामर सहित कई प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंचे, जहां इन लोगों ने डॉक्टरों को घायल छात्र के बेहतर और त्वरित उपचार के निर्देश दिए है, साथ ही आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सभी ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/