हाईवा की चपेट में स्‍कूली छात्र, गुस्से में ग्रामीणों ने हाईवा को किया आग के हवाले।

रायपुर : आरंग से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक हाईवा की टक्कर से बाइक से स्कूल जा रहे दो छात्रों में से एक की मौत हो गई है, वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल है, जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना उगेतरा, नवागांव खार के पास हुई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरूम से भरे हाईवा को आग के हवाले कर दिया। लगातार दुर्घटनायें सामने आ रही है, जहाँ तेज रफ़्तार वाहनों को लगातार एक्सीडेंट हो रहा है।

इस हादसे के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, यहाँ काफी लोग इकट्ठे हो गये थे, जिन्होंने हाईवा को आग के हवाले किया। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने घटना को लेकर बताया कि ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे।

दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, जहां रूपेश साहू की मौत हो गई।

हाईवा चालक गिरफ्तार :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें:   https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

वहीं धीरज सेन का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाईवा भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था और ग्राम डोमा से मुरूम लेकर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। वहीँ इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा है की माता-पिता को नाबालिग बच्चों को वाहन ना दें। इस घटना के बाद परिजनों ने अपे पुत्र को खो दिया है। वहीँ राजधानी में भी तेज रफ़्तार कारों का कहर जारी है।