राज्य में बन रहा तगड़ा सिस्टम, अब दो दिन बाद भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ये अलर्ट….।

रायपुर : दो दिन से बारिश की आँख-मिचौली चल रही है, छत्‍तीसगढ़ में मानसून अभी शिथिल अवस्‍था में है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि दो दिन से थमी हुई है। इधर, बारिश थमने से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बेचैनी से दो दिन बाद ही राहत मिल सकती है, मौसम में गर्माहट बढ़ने से वापस कूलर एसी शुरू हो गये है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिनभर की उमस के बाद मंगलवार रात में मौसम का मिजाज बदल गया और रायपुर सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। वहीँ आधे क्षेत्र में वर्षा हुई और आधा क्षेत्र सुखा रहा है, वर्षा होने से काफी हद तक उमस से राहत भी मिली है, लेकिन गर्मी बरक़रार है। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी तंत्र के चलते अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

23 अगस्त से बढ़ेगी बारिश की गतिविधि :

मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त से प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक छह सेमी वर्षा रायगढ़ जिले के तमनार में हुई। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बारिश न होने व धूप निकलने से उमस भी बढ़ी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें:   https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 48 घंटों तक उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में इसके प्रभाव से बुधवार को बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 23 अगस्त से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। इससे अब बारिश बढ़ने की सम्भावना है।