रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर रूस के मॉस्को दौरे पर हैं। जहां उन्होंने लाइट मेट्रो की सुविधा को उपलब्ध कराए जाने को लेकर वहां की कंपनी से एमओयू किया है। अब राजधानीवासियों को मेट्रो की सुविधा मिल सकती है। इस लाइट मेट्रो की सुविधा से राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था सुगम और सरल होगी। इस सम्मेलन में 15 देशों के लोग भी उपस्थित थे। जिनके साथ विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत की गई। जिन 100 शहरों का चयन किया गया है उसमें भारत से रायपुर का नाम भी शामिल किया गया है। यह राजधानी के लोगों के लिये ख़ुशी की बात है।
इस सम्मेलन में आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण जैसे मुख्य तीन बिंदुओं पर जोर दिया गया। जल्द ही वहां की टीम राजधानी रायपुर आकर निरीक्षण करेगी, जिसके बाद इस कार्य को हरी झंडी मिलेगी। उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और मास्को के महापौर के साथ रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने एमओयू किया है। जिसमें 30 साल की अवधि के लिए 1068 यात्रियों की क्षमता वाली आधुनिक बैटरी से चलने वाली ट्रेनों की योजना बनाई गई है। लगातार वर्ष 2021, 2022 और 2023 में लगातार प्रयास के बाद अब जाकर यह एमओयू पूरा हुआ है।
इन मार्गों पर चलाई जा सकती है ट्रेन :
इस एमओयू के बाद संभवतः टाटीबंद, टिकरापारा, तेलीबांधा, शंकर नगर, मठपुरैना, फाफाडीह और श्रीनगर जैसे क्षेत्रों को जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही इससे नया रायपुर (अटल नगर) को भी जोड़ा जा सकता है, जिससे लोगों को लिये सुगम और सस्ता यात्रा का रास्ता खुल जायेगा।
भाजपा नेता ने जताई आशंका :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मेट्रो ट्रेन को लेकर भाजपा नेता प्रकाश बजाज ने संदेह जताया है कि यह सुविधा राजधानीवासियों को मिल पायेगी, क्यूंकि महापौर का पद एजाज ढेबर को जबरदस्ती मिला है, जिसके बाद अब जब नवम्बर में निगम के चुनाव होने पर ढेबर के जीतने पर भी संदेह है, वहीँ अगला महापौर कौन बनेगा, उसकी योजनाओं के आधार पर ही इसका भविष्य तय होगा। जिसको लेकर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।



